बीबीएन : जगत सिंह – पिछले 4 दिनों से हो रही तेज बारिश के कारण हुए नुकसान को लेकर नालागढ़ कांग्रेस मण्डल अध्यक्ष हुसन चंद ठाकुर ने कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ एसडीएम से मिला । इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में लगातार हुई भारी बारिश से हुए नुकसान को लेकर लोगों को आ रही समस्या से अवगत करवाया । उनके साथ राजिंदर नेगी व श्याम लाल विनायक रोगी कल्याण समिति एवम जिला कांग्रेस कमेटी सदस्य व प्रधान रोड सेफ्टी क्लब नालागढ़ पिंकी राणा योगराज योगी पंच अंधरोला पूर्व प्रधान सुभाष चंद लंबरदार जसपाल सिंह मौजूद रहे।
कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हुसन चन्द ठाकुर ने कहा कि पदाधिकारियों के साथ नालागढ़ के एसडीएम से मिला और क्षेत्र में लगातार हुई भारी बारिश से हुए नुकसान को लेकर लोगों को आ रही समस्या से अवगत करवाया । उन्होंने कहा कि नालागढ़ के मुख्य एक मात्र सड़क एनएच 105 नालागढ़- स्वारघाट सड़क पर बनी महादेव के पास पुल टूटने से क्षेत्र के लोगों का आवाजाही पूरी तरह ठप्प हो गई, जिसके विभाग प्राथमिक के आधार पर शुरू कर दिया जाए, इसके अलावा क्षेत्र में बिजली पानी की समस्या से जूझ रहे है। क्षेत्र में पिछले तीन तीन,चार चार दिनों से ना तो पानी की सप्लाई हो रही है और ना ही बिजली है । जिसके चलते क्षेत्र वासियों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।
