By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: 17 सालों में कांग्रेस ने कुछ नहीं किया लेकिन अब होगा फतेहपुर में विकास
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > 17 सालों में कांग्रेस ने कुछ नहीं किया लेकिन अब होगा फतेहपुर में विकास
electionpoliticalpolitical

17 सालों में कांग्रेस ने कुछ नहीं किया लेकिन अब होगा फतेहपुर में विकास

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/11/04 at 4:40 PM
Share

संजीव महाजन,नूरपुर: फतेहपुर से भाजपा प्रत्याशी राकेश पठानिया भाजपा को जीत दिलवाने के लिए चुनावी मैदान में डटे हुए हैं। ताबड़तोड़ जनसभाएं राकेश पठानिया की ओर से फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में की जा रही है।

शुक्रवार को राकेश पठानिया ने बनकडोली,कांगड़ा, झुम्भ सरेला और जखाड़ा सहित कई पंचायतों में चुनावी जनसभाएं कर भाजपा को वोट देने की अपील की। इस दौरान राकेश पठानिया ने कांग्रेस के विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि भले ही पिछले 17 सालों में कांग्रेस ने कुछ नहीं किया हो लेकिन अब बदलाव आएगा और अब सालों से रुके हुए सारे विकास कार्य होंगे। इस दौरान आमजन भी राकेश पठानिया का भरपूर समर्थन करते दिखे। खासबात यह है कि राकेश पठानिया के कार्यक्रमों की व्यवस्था स्वयं यहां के लोग ही करवाने में लगे हुए हैं। कई जगह लोग उनका कार्यक्रम तय ना होने के बावजूद उन्हें लेकर जाते हैं और उनका स्वागत कर पूरा समर्थन करते हैं।

मीडिया से बातचीत करते हुए राकेश पठानिया ने कहा कि फतेहपुर में आज भी लोग पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित हैं। फतेहपुर में कहीं-कहीं तो पानी 3 दिन में एक बाद आता है। पूरे फतेहपुर में 1 फेज में ही बिजली आती है और अगर कहीं ट्रांसफार्मर ढह जाता है तो 15-15 दिन इंतजार में चला जाता है। उन्होंने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि यह स्थिति बदलने वाली है क्योंकि यहां जनता ने ठान लिया है कि इस बार भाजपा को जिताएगी और मैं खुले तौर पर कहता हूं कि फतेहपुर में भाजपा बड़े मार्जिन से जीतेगी।

TAGGED: congress, Fatehpur
admin November 4, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नूरपुर में महिलाओं के हाथों में सज रही ओपीएस बहाली ओर जय अजय, तय अजय की मेहंदी, कांग्रेस प्रत्याशी को मिल रहा समर्थन
Next Article नलिन कोहली का कांग्रेस पर तंज, कहा- राहुल गांधी के हिमाचल न आने का जवाब दें पार्टी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

महिलाओं की सुविधा से समझौता नहीं, KNH पर बोलीं प्रतिभा सिंह

Ago

पश्चिम बंगाल जीत के बाद कुल्लू में भाजपा का जश्न, कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस

Ago

धर्मशाला में भाजपा को मिल रहा जनसमर्थन, 200 से अधिक परिवार पार्टी में शामिल: सुधीर शर्मा

Ago

महिला अधिकारों को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, राजीव बिंदल बोले प्रदेश की जनता सच जानती है

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?