By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नलिन कोहली का कांग्रेस पर तंज, कहा- राहुल गांधी के हिमाचल न आने का जवाब दें पार्टी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > नलिन कोहली का कांग्रेस पर तंज, कहा- राहुल गांधी के हिमाचल न आने का जवाब दें पार्टी
electionhimachalpolitical

नलिन कोहली का कांग्रेस पर तंज, कहा- राहुल गांधी के हिमाचल न आने का जवाब दें पार्टी

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/11/04 at 4:41 PM
Share

सोलन/योगेश शर्मा: कांग्रेस हमेशा से सिर्फ घोषणाएं करती आई है, चाहे वे गरीबों को घर देने की बात हो, देश को आगे ले जाने की बात हो या फिर अर्थव्यवस्था में सुधार की बात। आजतक जब-जब भी कांग्रेस रही तो सिर्फ इन मुद्दों को पूरा करने के लिए झूठी घोषणाएं करती आई है। शुक्रवार को सोलन में प्रेसवार्ता कर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता नलिन कोहली ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि आजतक सिर्फ कांग्रेस घोषणा करती आई है।

वीरभद्र सरकार ने बन्द की थी ओपीएस, अब फिर कर रही झूठे वादे

घोषणाएं करने में कांग्रेस माहिर है चाहे वे झूठी ही क्यों न हो, कोहली ने कहा कि OPS के मुद्दे को लेकर लगातार कांग्रेस बात कर रही है लेकिन जहां अभी कांग्रेस की सरकारें हैं चाहे वो राज्यस्थान की बात हो या फिर छतीसगढ़ की यहां पर अभी तक OPS लागू नहीं हुआ है। कोहली ने कहा कि हिमाचल पहला राज्य था जहां कांग्रेस की सरकार ने ओल्ड पेंशन स्कीम बन्द की थी। ऐसे में कांग्रेस को जवाब देना पड़ेगा।

आखिर क्यों हिमाचल नहीं आ रहे हैं राहुल गांधी, जवाब दें कांग्रेस

कोहली ने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस के लोग यह आरोप लगा रहे है कि जयराम ठाकुर कमजोर मुख्यमंत्री है। इसीलिए उनकी हिमाचल प्रदेश में 1 दिन में दो या तीन रैलियां करवाई जा रही हैं, तो ऐसे में उन्हें जवाब देना चाहिए कि उनके राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी हिमाचल क्यों नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सवाल खड़े करने से पहले कांग्रेस को जवाब भी तैयार रखना चाहिए।

टिकट आबंटन के सवाल पर कोहली बोले- मुझे नहीं इस बारे में जानकारी

वहीं कोहली ने कल सोलन और मंडी में होने वाली पीएम मोदी की रैली को भी महत्वपूर्ण बताया, कोहली ने कहा कि पीएम मोदी के लिए हिमाचल उनके घर जैसा है ऐसे में अब चुनावी समय मे वे रैलियां कर रहे है। कोहली ने हिमाचल में टिकट आंबटन में परिवारवाद को लेकर किए गए सवाल पर कहा कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि हिमाचल में किस रणनीति के तहत टिकट बांटे गए है।

TAGGED: congress, himachal, himachal Assembly Election 2022, Nalin Kohli, Rahul Gandhi
admin November 4, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article 17 सालों में कांग्रेस ने कुछ नहीं किया लेकिन अब होगा फतेहपुर में विकास
Next Article भाजपा प्रत्याशी लखविंदर सिंह राणा ने कहा- PM के नाम पर लोगों का मिल रहा है भरपूर समर्थन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष को मशोबरा रिजॉर्ट लिमिटेड का 73.92 लाख का योगदान

Ago

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 66 यूनिट रक्त संग्रहित

Ago

बल्देयां जिला परिषद वार्ड-18 से कांग्रेस प्रत्याशी बने ओम प्रकाश, समर्थकों संग भरा नामांकन

Ago

ऊना में जिला परिषद चुनावी सरगर्मियां तेज, भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने किया शक्ति प्रदर्शन

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?