By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कांग्रेस खोखले वायदों की गारंटी इसकी नहीं कोई वारंटी: त्रिलोक कपूर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कांग्रेस खोखले वायदों की गारंटी इसकी नहीं कोई वारंटी: त्रिलोक कपूर
himachal

कांग्रेस खोखले वायदों की गारंटी इसकी नहीं कोई वारंटी: त्रिलोक कपूर

admin
admin 4 Min Read
Updated 2022/09/01 at 6:41 AM
Share

धर्मशाला (राहुल चावला): शिमला में बुधवार को कांग्रेस की ओर से विधानसभा चुनावों के मद्देनजर जनता को 10 गांरटी दी गई है। कांग्रेस की ओर से दी गई गांरटी पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा है। भाजपा के महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता खोखले वायदे ओर जनता को गुमराह करने में माहिर है, दस गारंटी का वायदा बिना वारंटी का है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से सवाल पूछते हुए कहा कि जनता भली भांति जानती है। छतीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की सरकारें है ओर इन राज्यों में दस वायदों में से एक भी लागू नहीं करवा पाई है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता बताएं राजस्थान और छतीसगढ़ में अब तक पुरानी पेंशन क्यों नहीं दे पाए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 5 लाख युवाओं को रोजगार की गारंटी की बात कही है लेकिन कांग्रेसी नेता बताएं 2012 से 2017 तक कांग्रेस की सरकारों ने कितने लोगों को सरकारी क्षेत्र में रोजगार दिया। इसके साथ ही कांग्रेसी नेता यह भी बताएं राजस्थान और छतीसगढ़ की कांग्रेस सरकारों ने अब तक कितने लोगों को रोजगार दिया है। त्रिलोक कपूर ने कहा कि हिमाचल की जयराम सरकार ने राज्य में रोजगार के नए अवसर सृजित किए है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता बताएं राजस्थान और छतीसगढ़ में अब तक पुरानी पेंशन क्यों नहीं दे पाए हैं। उन्होंने कहा कि हर गांव में मोबाइल क्लीनिक में निशुल्क इलाज का वायदा कांग्रेस पार्टी कर रही है इस दिशा में भाजपा की जयराम सरकार ने पहले ही हिमकेयर के तहत लोगों को निशुल्क उपचार की सुविधा दी जा रही है इसके साथ ही अगले महीने हर विधानसभा क्षेत्र के गांवों में यह सुविधा मिलना आरंभ हो जाएगी। त्रिलोक कपूर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हर विस क्षेत्र में चारइंग्लिश मॉडल स्कूल खोलने का वायदा किया है लेकिन शायद कांग्रेसी नेताओं को पता नहीं है कि प्रदेश के कई स्कूलों में इंग्लिश मीडियम में पढ़ाई की व्यवस्था आरंभ की जा चुकी है।

इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी ने युवाओं के लिए 680 करोड़ स्टार्ट अप फंड की बात कही है, लेकिन शायद कांग्रेस के नेताओं को मालूम नहीं है कि हिमाचल में जयराम सरकार ने मुख्यमंत्री स्वाबलंबन योजना आरंभ की है ओर 700 करोड़ का निवेश हो चुका है दस हजार से ज्यादा युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिले है। त्रिलोक कपूर ने कहा कि कांग्रेस की पूर्व सरकारों ने बागबानों के हितों की रक्षा करने में पूरी तरह से नाकाम रही है। जब केंद्र की भाजपा सरकार कृषि कानून लेकर आई तो कांग्रेस ने इसका विरोध किया था उस कानून के तहत बागबानों को खुद अपनी फसलों के दाम तय करने का अधिकार दिया जा रहा था। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 125 यूनिट से पहले ही राज्य में मुफ्त बिजली की व्यवस्था कर दी है। त्रिलोक कपूर ने कहा कि केंद्र ओर राज्य में विकास के लिए डबल इंजन की सरकार अत्यंत जरूरी है गत पौने पांच वर्षों के कार्यकाल में हिमाचल देश भर में पहाड़ी राज्यों की श्रेणी में विकास के मॉडल के रूप उभर कर सामने आया है, यह हिमाचल की जनता भली भांति जानती है ओर कांग्रेस की झूठ की राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी।

TAGGED: BJP, congress, Dharamsala, General Secretary Trilok Kapoor
admin September 1, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पूर्व विधायक मनजीत सिंह डोगरा ने कांग्रेस में की वापसी
Next Article फेक सप्लाई करने के मामले में ऊना की एक फैक्ट्री को एक्साइज विभाग ने जारी किया नोटिस
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मोईन गांव में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया, भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Ago

पहले से झेल रहे गैस की किल्लत की मार, अब कमर्शियल गैस के बढे दामों ने किया ढ़ाबा संचालकों को परेशान

Ago

धर्मशाला नगर निगम में कांग्रेस की स्थिति मजबूत, पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने व्यक्त किया विश्वास

Ago

एंट्री टैक्स विवाद पर मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा रुख, विरोध को बताया गलत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?