धर्मशाला:चन्द्रिका (TSN)-नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दावा किया है कि लोकसभा चुनावों के साथ प्रदेश के 9 विधानसभा क्षेत्रों में यदि उपचुनाव होते हैं तो भाजपा की जीत होगी.धर्मशाला के नरवाणा में आयोजित परिचय बैठक में जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में बहुमत होने के बावजूद कांग्रेस प्रत्याशी हार गए,नैतिकता के आधार पर सीएम को उसी दिन त्यागपत्र दे देना चाहिए था।राज्यसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस ने 15 भाजपा विधायकों को विधानसभा से निष्कासित कर दिया,यदि भाजपा के 15 विधायकों को सस्पेंड न किया होता तो बजट पारित न होता और सरकार उसी दिन गिर जाती। सरकार ने सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार खो दिया है।
उपचुनाव में धर्मशाला से सुधीर शर्मा को विजय दिलाने का लक्ष्य
जयराम ठाकुर ने कहा कि 3 निर्दलीय विधायकों ने अपने इस्तीफे प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष को सौंप दिए हैं,लेकिन उन्हें स्वीकार नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि सुधीर शर्मा ने सरकार को नाकामियों और झूठे वादों से तंग आकर,प्रदेश की मातृशक्ति और युवा शक्ति को उपेक्षा के कारण ही जनहित में अपनी विधायकी की परवाह नहीं की। प्रदेश के लोगों के हित के लिए नौ विधायक फिर से चुनाव में हैं।उन्होंने प्रदेश में भाजपा की सरकार बनती है तो धर्मशाला से भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। जयराम ठाकुर ने कहा कि हमारा लक्ष्य उपचुनाव में धर्मशाला से सुधीर शर्मा को विजय दिलाने का है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला से जो कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए हैं, उन सभी को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से एक जुट है और पूरी निष्ठा के साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार में लगे हैं।
