सोलन : योगेश शर्मा- हिमाचल में आपदा को लेकर लगातार प्रदेश सरकार हर संभव प्रयास कर रही है ताकि प्रभावित परिवार तक सहायता राशि पहुंचाई जाए । इसको लेकर सोलन में भी कांग्रेस नेताओं ने सोलन शहर की हर दुकान से मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष के लिए दान लेना शुरू कर दिया है।शहर के सभी बाजारों में घूम कर कांग्रेस नेताओं ने दुकानदारों से और राहगीरों से मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष के लिए अनुदान मांगना शुरू किया है जिसमें लोग भी सहयोग कर रहे हैं ।
सोलन से कांग्रेस नेता और पूर्व जिला अध्यक्ष राहुल ठाकुर और खाद्य आपूर्ति विभाग हिमाचल प्रदेश के निदेशक जतिन साहनी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में जिस तरह से त्रासदी का माहौल है, उसको लेकर सरकार भरसक प्रयास कर रही है कि आपदा के समय त्वरित सहायता प्रभावित परिवारों तक पहुंचाई जाए । इसी कड़ी में कुछ लोग अंशदान भी मुख्यमंत्री राहत कोष में कर रहे हैं। इसको देखते हुए उन्होंने सोलन शहर के बाजारों में दुकानों से कुछ ना कुछ दान मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की मुहिम शुरू की है जिसमें दुकानदार भी और राहगीर भी भाग लेकर अंशदान कर रहे हैं। यह सभी अंशदान मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया जाएगा ताकि सरकार को हर संभव मदद की जाए।
बता दें कि कांग्रेस नेताओं द्वारा अंशदान इकट्ठा करने के लिए एक पेटी बनाई गई है जिसमें बकायादा सील डीसी सोलन की लगाई गई है और इसकी चाबी भी डीसी को सौंपी गई है ताकि जो अंशदान इकट्ठा हो उसे डीसी सोलन को सौंपा जाए । उसके बाद डीसी के माध्यम से प्रदेश सरकार को आपदा राहत कोष में इस अंशदान में दिया जाए।
