By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कांग्रेस नेता बोले….पूर्व विधायकों को पार्टी ने दिया हमेशा मान सम्मान… बीजेपी कर रही दूसरे दलों को प्रताड़ित करने का काम
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कांग्रेस नेता बोले….पूर्व विधायकों को पार्टी ने दिया हमेशा मान सम्मान… बीजेपी कर रही दूसरे दलों को प्रताड़ित करने का काम
himachalpolitical

कांग्रेस नेता बोले….पूर्व विधायकों को पार्टी ने दिया हमेशा मान सम्मान… बीजेपी कर रही दूसरे दलों को प्रताड़ित करने का काम

Chandrika
Chandrika 5 Min Read
Updated 2024/03/23 at 9:37 PM
Share

शिमला : संजु चौधरी (TSN)-हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव से हुए चुनावी प्रकरण के बीच शनिवार को एक नया मोड़ आया. जब छह कांग्रेस के बागी नेता और 3 निर्दलीय विधायक इस्तीफा देने के बाद भाजपा में शामिल हुए. इसको लेकर राजधानी शिमला में प्रदेश की सुक्खू सरकार में कैबिनेट मंत्री यादवेंद्र गोमा, CPS संजय अवस्थी और विधायक संजय रतन ने संयुक्त प्रेस वार्ता की. इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने सरकार के पूरे 5 साल चलने का दावा किया. साथ ही प्रदेश में खाली हुई 9 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने की भी बात कही. इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस से बागी हुए नेताओं और निर्दलीय विधायकों पर भी निशाना साधा.

भाजपा ने पिछले 1 महीने से प्रदेश में किया उठा पटक का माहौल पैदा -यादवेंद्र गोमा

सुक्खू सरकार के कैबिनेट मंत्री यादवेंद्र गोमा ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा की भाजपा शीर्ष नेतृत्व की ओर से पिछले 1 महीने से प्रदेश में उठा पटक का माहौल पैदा किया गया है. हिमाचल प्रदेश में माहौल खराब करने के लिए इन सभी पूर्व विधायकों को शिमला और दूसरे स्थान पर अलग-अलग जगह पर ठहराया जा रहा है. अब कांग्रेस के 6 बागी नेता और 3 निर्दलीय विधायकों को भाजपा में शामिल किया गया. भाजपा की केंद्र सरकार आए दिन दूसरे दलों को प्रताड़ित करने का काम कर रही है. उनका लक्ष्य केवल दूसरे राज्य में अपनी सरकार को स्थापित करना है.दिल्ली में मुख्यमंत्री केजरीवाल को भी गिरफ्तार कर लिया गया.हिमाचल के छः कांग्रेस के बागी और तीन निर्दलीय नेताओं को भी भाजपा में शामिल कर लिया गया है.

जो लड़ाई कांग्रेस के बीच में थी उसका फायदा भाजपा ने उठाया

यादवेंद्र गोमा ने कहा कि हिमाचल के जो नेता भाजपा में शामिल हुए हैं वह हिमाचल में बड़े पदों पर रहे हैं. पार्टी ने उन सभी नेताओं को हमेशा मान सम्मान दिया है. गोमा ने कहा की सुधीर शर्मा को हमेशा पूरा मान सम्मान और बड़ी जिम्मेदारी दी गई. पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का उन्हें दाहिना हाथ कहा जाता था. यहां तक कि उनके पिता भी कांग्रेस पार्टी में अच्छे पदों पर रहे हैं. इसके अलावा सभी 6 पूर्व विधायकों को भी कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ही पूरा मान सम्मान दिया है. यादवेंद्र गोमा ने कहा कि कई बार राजनीतिक उपेक्षाएं ज्यादा रहती है. लेकिन जो लड़ाई कांग्रेस के बीच में थी उसका फायदा भाजपा की ओर से उठाया गया है.भाजपा ने पूरा प्रयास किया है कि कांग्रेस पार्टी की सरकार को किस तरह से गिराया जाए. इस दौरान यादवेंद्र कुमार ने राजेंद्र राणा पर निशाना साधते हुए कहा कि आज जो लोग भाजपा में शामिल हुए हैं वह पहले भी भारतीय जनता पार्टी से कांग्रेस में शामिल हुए थे. भाजपा के एक सेट एजेंडा के तहत जिन राज्यों में भाजपा की सरकार नहीं है वहां सरकार गिराने का हर संभव प्रयास करती है.

प्रदेश सरकार को बदनाम करने का भाजपा ढूंढ रही बहाना

इस दौरान CPS संजय अवस्थी ने कहा की हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने सरकार को अस्थिर करने का काम किया था. जिसमें भाजपा पूरी तरह से असफल रही है. संजय अवस्थी ने कहा कि 6 नेता जिन्होंने पार्टी के साथ गद्दारी की उन पर दबाव बनाकर यह काम किया है. मुख्यमंत्री के ऊपर अलग-अलग तरह के झूठे आरोप भी भाजपा की ओर से लगाए गए. हिमाचल प्रदेश की सरकार को बदनाम करने का भाजपा बहाना ढूंढ रही है. जो नेता आज भाजपा में गए हैं वह भी एक तरह से बहाना ढूंढ रहे थे. हिमाचल प्रदेश में जनता की ओर से जो जनादेश मिला है आगामी समय में 5 साल तक प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रहने वाली है

भाजपा में शामिल होने के लिए अपने पद से क्यों देना पड़ा इस्तीफा

विधायक संजय रतन ने कहा कि जो आजाद उम्मीदवार अपना भाषण ऐसी कौन सी मजबूरी थी जिस वजह से उन्हें भाजपा में शामिल होने के लिए अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा. यहां पर भी बात समझ नहीं आ रहा कि आप का दबाव भाजपा की ओर डाला जा रहा था जिसकी वजह से दोबारा चुनाव लड़ने का फैसला उनकी ओर से लिया गया है. सभी निर्दलीय विधायकों को अपने क्षेत्र की जनता को ही जवाब जरूर देना पड़ेगा क्यों इस्तीफा देना पड़ा है. हिमाचल प्रदेश में अगर चुनाव विधानसभा क्षेत्र में चुनाव होते हैं तो हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी और सरकार संगठित होकर यह चुनाव जीतेगी.

TAGGED: Shimla congress leaders Press conference
Chandrika March 23, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सुजानपुर में राष्ट्रीय स्तरीय होली मेला शुरू, राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया शुभारंभ
Next Article जयराम ठाकुर बोले.. पार्टी छोड़ने को मजबूर हुए विधायक..BJP में शामिल हुए नेताओं को मिलेगा पूरा सम्मान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

तानाशाही रवैये के खिलाफ कोर्ट जाना पड़ा, जनता कांग्रेस को देगी जवाब : भाजपा विधायक

Ago

सलोगड़ा के पास निजी बस हादसा, चालक समेत दो घायल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?