सिरमौर:चन्द्रिका (TSN)-सिरमौर जिला भाजपा प्रवक्ता मेला राम शर्मा ने कांग्रेस नेताओं रणदीप सुरजेवाला और सुप्रिया श्रीनेत द्वारा अभिनेत्री एवं बीजेपी प्रत्याशी हेमा मालिनी और कंगना रणौत पर अभद्र टिप्पणी की कड़ी निंदा की है.भाजपा प्रवक्ता ने इसे कांग्रेसी नेताओं की घटिया मानसिकता और चरित्रहीनता करार दिया है ।
सिरमौर जिला भाजपा प्रवक्ता मेला राम शर्मा ने कहा कि देश की आधे से अधिक आबादी नारियों की है और भारत की नारियों ने अपनी काबिलियत,विलक्षण प्रतिभाओं और सुसंस्कृत आचरण के कारण देश में ही नहीं अपितु विश्व भर में अपनी अलग पहचान बनाई है। जिला प्रवक्ता ने बताया कि देश में हो रहे लोकसभा चुनाव में साफ नजर आ रही कांग्रेस की हार के कारण कांग्रेसी नेता दिनोंदिन अपना मानसिक संतुलन खो रहे हैं और अनाप-शनाप बयान बाजी करके देश की बहू बेटियों पर अभद्र टिप्पणियां करने से बाज नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत की समृद्ध संस्कृति के संवर्धन और संरक्षण में नारियों का हमेशा महत्वपूर्ण योगदान रहा है और नारी को शक्ति के रूप में पूजनीय और आदरणीय स्थान प्राप्त है परंतु कांग्रेसी नेता नारियों को मात्र भोग वस्तु समझते हैं और देश की बहू बेटियों को गंदी मानसिकता की नजर से ही देखते हैं। शर्मा ने कहा की कांग्रेसी नेताओं ने शास्त्रों की ” यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता” की सूक्ति को भी तार तार कर दिया है। उन्होंने कहा की अभद्र टिप्पणियां करने वाले कांग्रेसी नेताओं को देश की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए।
