By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जयराम ठाकुर ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर उठाए सवाल…CM द्वारा की जा रही टिप्पणी पर दी प्रतिक्रिया
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > जयराम ठाकुर ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर उठाए सवाल…CM द्वारा की जा रही टिप्पणी पर दी प्रतिक्रिया
himachalpolitical

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर उठाए सवाल…CM द्वारा की जा रही टिप्पणी पर दी प्रतिक्रिया

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/04/05 at 6:34 PM
Share

शिमला:चन्द्रिका(TSN)-नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने पार्टी के विधायक रहे नेताओं का साथ छोड़ जाने से पूरी तरह से हताश हो गए हैं और वह हताशा में इधर उधर की बातेंकर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुखविंद्र सिंह सुक्खु को कुछ भी कहने से पहले ध्यान रखना चाहिए कि वह अभी भी हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। किसी भी सम्माननीय व्यक्ति के ऊपर टिप्पणी करने और अनर्गल आरोप नहीं लगाने चाहिए क्योंकि ऐसे आरोप ज़्यादा देर तक टिक नहीं सकते ऐसे में उनकी स्वयं की प्रतिष्ठा ही धूमिल होती है। जयराम ठाकुर ने कहा कि सीएम द्वारा किये गये अपमान के कारण ही इक चुने हुए जन प्रतिनिधियों को अपनी पार्टी छोड़ने के लिए विवश होना पड़ा।

वहीं नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भी सवाल उठाए हैं । उन्होंने कहा कि किसी पार्टी द्वारा घोषणा पत्र में किए गए वादों को पूरा करने का ब्लू प्रिंट भी होता है। लेकिन कांग्रेस के घोषणा पत्र में न्यूयॉर्क की नदी की तस्वीरें लगाई हैं। हिमाचल प्रदेश के घोषणापत्र की तरह लोकसभा चुनाव के लिए बनाया गया कांग्रेस के घोषणापत्र में हर वर्ग को ठगने की कोशिश की गई है। इस बार भी देश के लोग कांग्रेस के इस झांसे में नहीं आएंगे। हाल ही में हुए विधान सभा चुनावों की तरह देशवासी कांग्रेस को पूरी तरह नकार देंगे।जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने नौकरियां देने का वादा किया था लेकिन यह सरकार भर्तियां रोक कर बैठी हुई है। नौकरियां देने वाले कर्मचारी चयन आयोग को बंद कर दिया है। सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि सभी भर्तियों को कैंसिल कर दिया जाए। कांग्रेस सरकार की यह असलियत हैं। एक लाख नौकरी का वादा करके एक भी नौकरी न देना यह बताता है कि सरकार न प्रदेश के विकास लिए गंभीर हैं न युवाओं के भविष्य के लिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर व्यवस्था का बुरा हाल है। इस सरकार से हर कोई दुखी है और सरकार का नारा है दुःख की सरकार।

TAGGED: Shimla opposition leader Jai Ram Thakur
Chandrika April 5, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article अभद्र टिप्पणियां करने वाले कांग्रेसी नेता देश की महिलाओं से मांगे माफी -बीजेपी प्रवक्ता
Next Article 117 दिनों के बाद विधि विधान के साथ अपने गर्भ गृह में स्थापित हुई माता शुलिनी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य निवारण दिवस पर शिमला में वॉकाथॉन व साइक्लोथॉन का आयोजन

Ago

मंडी पुलिस ने स़ड़क सुरक्षा और चिटटे जैसे नशे के बारे में खिलाफ जागरूक किए ऑटो चालक

Ago

मुहर्रम पर शिमला में अमन और भाईचारे का संदेश, इमाम हुसैन की शहादत को किया याद

Ago

चम्बा से उठा नशा मुक्ति का जनसंदेश, एंटी चिट्टा दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष ने युवाओं से किया नशे से दूर रहने का आह्वान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?