By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कांग्रेस ने सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान से भरी चुनावी हुंकार, जन संकल्प रैली का किया आयोजन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > कांग्रेस ने सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान से भरी चुनावी हुंकार, जन संकल्प रैली का किया आयोजन
electionhimachalpolitical

कांग्रेस ने सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान से भरी चुनावी हुंकार, जन संकल्प रैली का किया आयोजन

admin
admin 5 Min Read
Updated 2022/09/30 at 12:38 PM
Share
Political

अरविंदर सिंह, हमीरपुर: सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान से कांग्रेस ने आज जन संकल्प रैली का आयोजन कर चुनावी शंखनाद कर दिया है। इस संकल्प रैली ने बतौर मुख्यातिथि छतीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिरकत की। टी वहीं इस अवसर पर विशेष तौर पर कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला , प्रदेश कांग्रेस पार्टी प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू,नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, पार्टी सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली व तेजिंदर सिंह बिट्टू सहित कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र राणा भी मौजूद रहे।

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश सिंह बघेल ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हिमाचल में उपचुनावों में हार होने पर मुख्यंमंत्री के बयान आए थे कि बीजेपी के हार के कारण बेरोजगारी व महंगाई रहा है, लेकिन अभी भी बेरोजगारी व महंगाई कम नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि जो वायदे बीजेपी ने किए थे उससे उलट हुआ है। आज दिन तक काला धन वापिस नहीं आया, लेकिन हमारे देश की माताओं बहनों के घर में रखे हुए पैसे पर भी भाजपा ने हाथ साफ किया है।

जनसभा में मुख्यमंत्री भूपेश सिंह बघेल ने मुख्यमंत्री जयराम पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हिमाचल में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लोगों की तकलीफें बढाई है। उन्होंने कहा कि जहां पर बीजेपी शासित सरकारें है वहां पर ही पेपर लीक मामले क्यों सामने आए है , मध्य प्रदेश, उतर प्रदेश, हिमाचल , बिहार में भी पेपर लीक के मामले आते है। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां पर बीजेपी सरकारें हैं वहां पर पेपर बेचे जाते है और सरकारी भर्तियों को बंद किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि रोटी पलटने का समय आ गया है क्योंकि महंगाई चरम पर है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर से पीछा छुड़ाने का समय आ गया है अब उन्हें हाथ जोडों और पीछा छुडाओं। उन्होने कहा कि अब तो नो रैंक नो पेंशन दी जा रही है जिससे जनता भाजपा की सरकार से दुखी हो गई है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय जनता का है क्योंकि पूरे हिमाचल में स्थिति बहुत खराब हो गई है।

वहीं इस अवसर कर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेश के विधायकों को सीएम जयराम ठाकुर की ओर से डराए जाने की बात कही।। उन्होंने कहा कि अब 40 दिन का समय चुनावों के लिए बचा है इसलिए डरने की बात नहीं है। अगले 40 दिनों में भाजपा सत्ता से बाहर होगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी की अपनी बाजुओं में दम नहीं है और उधार की बैसाखियों पर सरकार बनाने चले हुए है। सीएम दावा कर रहे है कि बीजेपी के 25 विधायक जीत कर आते है तो सरकार बना देंगें जबकि अग्निहोत्री ने दावा किया कि बीजेपी दो अंकों से ज्यादा नहीं बढ़ पाएगी।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल में रिवाज नहीं बदले जाते यहां पर राज बदले जाते है और सरकारें बदली जाती है। उन्होंने कहा कि आज लोग यहां से संकल्प ले कर जा रहे है कि जयराम की भ्रष्ट सरकार को बदलेंगे।

इस अवसर पर कांग्रेस प्रचार समिति चेयरमैन सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में लडाई बीजेपी के झूठे कामों से लेकर मुख्यमंत्री के भ्रष्ट मंत्रियों तक की है। उन्होंने कहा कि लडाई उस फरेब से है जहां जुमले दिखाये जाते है और काम नहीं किया जाता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को रात को सपने आते है और सता जाने के डर से कांग्रेस पार्टी पर टिप्पणियों करते फिर रहे है। उन्होंने कहा कि ओल्ड पेंशन स्कीम को छतीसगढ राज्य में लागू किया है और अब कांगेेस सरकार बनने के बाद हिमाचल में भी लागू की जाएगी जबकि मुख्यमंत्री जयराम बौखलाहट में बयानबाजी करते है। इस दौरान रैली में उपस्थित जनसमूह को कांग्रेस की ओर से दी गई गारंटीयों के बारे में भी जानकारी दी गई।

मुख्यातिथि का भाषण शुरू होते होते खाली होने लगी थी कुर्सियां

कांग्रेस की सुनाजपुर में हुई जन संकल्प रैली में पहले तो काफी भीड़ दिख रही थी लेकिन जैसे ही मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश सिंह बघेल का संबोधन शुरू हुआ तो धीरे-धीरे पंडाल से पीछे लोग अपनी कुर्सियों से उठकर जाने लगे और काफी संख्या में वहां बाद में कुर्सियां खाली दिखी।

TAGGED: congress, Election, political, Rally, Sujanpur
admin September 30, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article चिंतपूर्णी पुलिस को मिली सफलता, पकड़ा गया 2 लाख की चोरी करने वाला युवक
Next Article Election आइडिया 10 लाख की मुहिम से जुड़े मशहूर बॉलीवुड कलाकार राजेंद्रनाथ ज़ुत्शी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर डैकवां स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

Ago

मोइन शनि देव मंदिर में श्रद्धा का सैलाब, भव्य आयोजन में गूंजे भक्ति गीत

Ago

आतंकवाद विरोधी मोर्चे के अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में नवाया शीश, व्यवस्थाओं को सराहा

Ago

कैप्टन अतुल शर्मा को मिली ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा हिमाचल प्रदेश की कमान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?