विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के चिंतपूर्णी थाना के अधीन थनीकपूरा में दुकान के गल्ले से 2 लाख की चोरी के मामले में आरोपित युवक कोपकड़ने में चिंतपूर्णी पुलिस बको सफलता मिली है। पुलिस की ओर से इस युबक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी युवक का नाम साजन है और आरोपी युवक ने जिस दुकान से चोरी की है वह उसके सामने ही चाय की दुकान करता है।
आरोपी युवक ने चोरी तो बड़ी शातिर ढंग से की लेकिन सीसीटीवी कैमरे की पकड़ में आ गया। पुलिस ने जब सीसीटीवी की जांच की तो आरोपी युवक को पकड़ लिया गया। बता दें कि अशोक कुमार नाम के व्यक्ति ने चिंतपूर्णी थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी की उसकी दुकान के गल्ले में 1,87,500 रुपए जो कि उसने डाकखाना भरवाई से निकाले थे और इसके अलावा 12,200 जो कि उसकी रोजाना सेल वह गल्ले में डाली हुई थी, वह चोरी हो गए थे।
वहीं जब चिंतपूर्णी पुलिस एएसआई सुशील कुमार जब इस चोरी की घटना में जांच करने पहुंचे तो उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में देखा कि साजन नाम का व्यक्ति शटर को उठाकर गले से पैसे निकाल रहा है,जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चाय की दुकान करने वाले इस युवक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एसडीपीओ अंब वसुधा सूद ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया उसे जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।
