By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: लाहौल स्पिति में कांग्रेस ने दिखाई एकजुटता, कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के लिए करेंगे काम
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > लाहौल स्पिति में कांग्रेस ने दिखाई एकजुटता, कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के लिए करेंगे काम
himachalpoliticalpolitical

लाहौल स्पिति में कांग्रेस ने दिखाई एकजुटता, कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के लिए करेंगे काम

admin
admin 5 Min Read
Updated 2022/09/11 at 5:30 PM
Share

सचिन शर्मा, केलांग : अगामी विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही शीत मरुस्थल के नाम से विख्यात लाहौल स्पीति में भी चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस फ़ेहरिस्त में रविवार को जिला मुख्यालय केलांग के समीप लाहौल स्पीति कांग्रेस का जनरल हाउस आयोजित किया गया और इस बैठक में जिला के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

बैठक में विशेष तौर पर लाहौल स्पीति कांग्रेस के सह प्रभारी रोहित वत्स धामी मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ज्ञाल्छन ठाकुर ने की। बैठक में कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने और उनका मार्गदर्शन करने के लिए विशेष तौर पर लाहौल स्पीति की पूर्व विधायक रवि ठाकुर मौजूद रहे। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने जहां एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनावों में चुनाव लड़ने का ऐलान किया है वहीं पार्टी और संगठन को मजबूत करने के लिए भी रणनीति तैयार की।

लाहौल स्पीति के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि वह चुनावी मैदान में उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है और इस मंच से यह संदेश देना चाहते है कि लहौल स्पीति कांग्रेस एकजुट है और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को भारी बहुमत से जीत दिलाकर विधानसभा भेजेगी।

इस अवसर पर लाहौल स्पीति के पूर्व विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक थी, एक है और एक रहेगी। उन्होंने कहा कि रविवार की बैठक में लाहौल स्पीति के कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए जहां यह संदेश दिया है कि आने वाले विधानसभा में भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता दिखाएंगे। वहीं प्रदेश की जनता का समर्थन भी कांग्रेस पार्टी के साथ है। उन्होंने कहा कि भाजपा जिस घोषणा पत्र के माध्यम से सत्ता में 2017 में आई थी उस घोषणापत्र की एक भी घोषणा भाजपा सरकार पूरा नहीं कर पाई है । ऐसे में प्रदेश की जनता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है।

उन्होंने कहा कि लाहौल स्पीति कांग्रेस पूरी तैयारी के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में उतरेगी और कांग्रेस की झोली में लाहौल स्पीति की सीट को जिता कर डालेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने यह निर्णय लिया है कि बूथ स्तर पर चुनाव प्रचार समितियों का गठन किया जाएगा जो आगामी समय में ही चुनावी स्तर पर काम करेगी।

उधर लाहौल स्पीति कांग्रेस के सह प्रभारी रोहित वत्स धामी ने कहा कि भाजपा के लोग एवं नेता जनता को लगातार गुमराह कर रहे है लेकिन वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि अगर वह बात जनजातीय जिला लाहौल स्पीति की करें तो यहां कांग्रेस के पक्ष में माहौल पूरी तरह बन चुका है और लाहौल स्पीति की जनता कांग्रेस के प्रत्याशी को भारी मतों से जीत दिलवाकर प्रदेश की विधानसभा में भेजने के लिए उत्साहित है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि लाहौल स्पीति कांग्रेस एकजुट है और मिलकर आगामी समय में विधानसभा के चुनाव के लिए मैदान में उतरने जा रही है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि लाहौल स्पीति कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता जहां अपने आप में मजबूत कार्यकर्ता है वहीं कांग्रेस के संगठन को भी मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहा है।

उक्त बैठक में जिला अध्यक्ष ज्ञाल्छन ठाकुर, जिला परिषद अध्यक्षा अनुराधा रणा, जिप उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, जिप सदस्य कुंगा बोद्ध, जिप सदस्य छेजंग डोलमा, जिप सदस्य वीना, जिप सदस्य डोरजे लरजे, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष शशि किरण, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अजीत, स्पीति ब्लॉक अध्यक्ष राम सिंह, उदयपुर ब्लॉक अध्यक्ष सुशील, केलांग ब्लॉक अध्यक्ष रमेश , पीसीसी सचिव प्यारे लाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

TAGGED: congress, political
admin September 11, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नवीन शर्मा ने पूर्व विधायक राजेश धर्माणी के आरोपों का किया खंडन
Next Article देवभूमि की इस झील में नजर आता है अरबों का खजाना, जानें क्या है दिलचस्प इतिहास
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: तीन साल में 10,357 आरोपी गिरफ्तार, 45 हजार किलो से अधिक नशीले पदार्थ जब्त

Ago

शिमला में रेहड़ी-फड़ी व्यवस्था को लेकर व्यापारियों ने उठाई आवाज, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Ago

ऐतिहासिक हथियारों से लेकर हिमाचली विरासत तक, पर्यटकों को खूब भा रही प्रदर्शनी

Ago

हमीरपुर के अनु डिग्री कॉलेज खेल मैदान में बिछेगा नया सिंथेटिक ट्रैक, खेल प्राधिकरण ने शुरू की प्रक्रिया

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?