बिलासपुर (सुभाष ठाकुर): घुमारवीं कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेश धर्माणी द्वारा लगाए गए आरोपों का खंडन करते हुए भाजपा के जिला महामंत्री एवं खाद्य आपूर्ति निगम के सदस्य नवीन शर्मा ने कहा कि पूर्व विधायक आज आरोप लगा रहे हैं वह झूठे हैं। पूर्व विधायक ने खुद ठेकेदारी का काम किया है। उन्हें पता होना चाहिए कि विभाग पूरी पारदर्शिता से काम आवंटन करता है।
उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक अपनी बौखलाहट के कारण चुनावो के नजदीक आते ही सुर्खियों में आने की कोशिश कर रहे हैं। नवीन ने कहा कि धर्माणी व्यक्तिगत आरोप लगाना बंद करें। नवीन ने कहा कि आज मेरी पत्नी का नाम लेकर ठेकेदारी करने की बात कही जा रही है तो वह पूछना चाहते हैं कि क्या आपके कार्यकाल में आपके चहेतों ने ठेकेदारी का काम नहीं किया है। नवीन ने कहा जिस तरह पूर्व विधायक के समय में टेंडर प्रक्रिया थी आज भी विभाग वही टेंडर प्रकिया चल रही है, तो गलत कहां है।
उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक जब मुख्य संसदीय सचिव थे तब भी पीडब्ल्यूडी विभाग के पास जेसीबी मौजूद थी। लेकिन उस समय भी तो ठेकेदारों की जेसीबी द्वारा विभाग काम करवाता था। इसके साथ ही करीब साढ़े तीन करोड़ के बिभिन्न टेंडर धर्माणी के चहेतों के नाम लगे थे। नवीन ने कहा कि धर्माणी बार बार पूंजीपति कहकर टारगेट करते हैं, तो हम धर्माणी से निवेदन करते हैं तो वह मेरी प्रोपर्टी ले लें और अपनी प्रॉपर्टी हमे दे दें। ताकि बार बार पूंजीपति शब्द कहना छोड़ सकें।
