अरविंदर सिंह,हमीरपुर(TSN): केंद्र सरकार की तानाशाही नीतियों के खिलाफ जिला कांग्रेस ने हमीरपुर शहर में रैली निकाल कर गांधी चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर जमकर हम+ला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार तानाशाही रवैया अपनाए हुए हैं और लोकतंत्र को समाप्त करने पर लगी हुई है, जिसका कांग्रेस पार्टी विरोध कर रही है।
बता दे की संसद में हुए हम+ले के बाद सांसदों को लोकसभा और राज्यसभा से निलंबित किया गया है। सांसदों को निलंबित करने के विरोध में प्रदेश भर में जिला स्तर पर कांग्रेस पार्टी प्रदर्शन कर रही है। जिला अध्यक्ष कुलदीप पठानिया की अगवाई में हुए इस प्रदर्शन में काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष अनीता वर्मा, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता नरेश ठाकुर संहित अन्य पदाधिकारी ओर कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जिलाध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने आरोप लगाया कि जब से केंद्र सरकार सत्ता में आई है तब से की तानाशाही रवैया अपनाया जा रहा है और संसद में विपक्ष की अनुपस्थिति में बिल भी पास करवाए जा रहे हैं। जिन कांग्रेस सांसदों ने संसद में ह+मले के विरोध में आगाह किया उन्हें ही संसद से बाहर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बेरोजगारी और महंगाई सहित अन्य मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए इस तरह के हथकंडे हैं जिसका पार्टी विरोध करती है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार ने तीन गारंटियां पूरी की है और चौथी गारंटी जनवरी में पूरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से मदद मिलनी चाहिए थी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। उन्होंने भाजपा नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि मात्र राजनीति करने के लिए विधानसभा में गारंटीयों का मुद्दा उछाला जा रहा हैं। विपक्ष की ओर से गोबर खरीद की गारंटी पर विधानसभा में विधानसभा में किए गए प्रदर्शन पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि जनवरी में यह पूरी हो जाएगी लेकिन भाजपा नेता यह बताएं कि किसके घर में मवेशी हैं। सड़कों से बेसहारा पशुओं का गोबर उठाकर विधानसभा में भाजपा नेता लेकर आ रहे हैं।
