राकेश,ऊना(TSN): हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में कांग्रेस पार्टी द्वारा जिला मुख्यालय पर संसद में विपक्षी सांसदों को बर्खास्त किए जाने के मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस प्रदर्शन में ऊना सदर से कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा सहित कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मीडिया से रूबरू होते हुए सतपाल रायजादा ने बताया की दिल्ली में संसद के अंदर हमारे सांसदों को अपनी आवाज उठाने को लेकर बर्खास्त किया गया है क्योंकि इन सांसदों ने लोकतंत्र को बचाए रखने के लिए अपनी आवाज संसद में उठाई है जिसको लेकर मोदी सरकार की हिटलर शाही के चलते उन्हें बर्खास्त किया गया है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की हिटलर शाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी तो यह सांकेतिक प्रदर्शन है आने वाले दिनों में लोगों के बीच कांग्रेस पार्टी जाएगी और मोदी सरकार की हिटलर शाही किस तरह काम कर रही है इसके बारे में लोगों को बताया जाएगा। उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी चुनावों से पहले मोदी सरकार का काला चिट्ठा खोलेगी और बताया जाएगा कि जो भी लोकतंत्र की हत्या करेगा उसका हम विरोध करेंगे। इस लोकतंत्र को बनाने के लिए जो हमारे नेताओं ने अहम योगदान दिया है इस लोकतंत्र को हम खत्म नहीं होने देंगे।
