सचिन शर्मा, मनाली: विधानसभा चुनावों में टिकट आबंटन को लेकर जहां कुछ एक जगहों पर कांग्रेस ने बगावत का स्वर बुलंद हो गए हैं और आपसी मतभेद नेताओं में देखने को मिल रहे हैं तो उसी बीच मनाली से राहत की खबर कांग्रेस पार्टी के लिए आई है। यह मनाली विधानसभा कांग्रेस की ओर से चुने गए प्रत्याशी को ही पूरा समर्थन देने का फ़ैसला कर्तकर्ताओं ने लिया है।
शुक्रवार को मनाली विधानसभा कांग्रेस की मासिक बैठक का आयोजन पतलिकुहल शिव मंदिर में मनाली विधानसभा कांग्रेस उपाध्यक्ष राजीव ठाकुर की अध्यक्षता किया गया। बैठक में कांग्रेस के नेता पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। मासिक बैठक में सभी टिकट आवेदकों ने एक सुर में कहा की मनाली विधानसभा क्षेत्र से जिस भी कांग्रेस के नेता को कांग्रेस पार्टी टिकट देगी उसका पुरजोर समर्थन किया जाएगा।
सभी नेताओं ने कहा की मनाली विधानसभा क्षेत्र की जनता जाग चुकी है और इस बार मनाली में कांग्रेस का विधायक बनना निश्चित है। बैठक में मनाली से संबंधित प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, मनाली कांग्रेस के पदाधिकारी और सभी कांग्रेस के अग्रणी संगठनों के पदाधिकारी, सोशल मीडिया के पदाधिकारी और बूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों सहित आम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
