ऊना :राकेश (TSN)-कांग्रेस के बागी विधायको चैतन्य शर्मा और देवेंदर भुट्टो के खिलाफ ऊना में कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया. ये दोनों विधायक ऊना से थे जिन्हे कांग्रेस की टिकट पर जीत मिली थी, लेकिन राज्यसभा चुनाव में बीजेपी को वोट डालने और कांग्रेस पार्टी द्वारा उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द किए जाने के बाद जिला ऊना में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओ ने भी बागी विधायकों के खिलाफ रोष व्यक्त किया.
भारी संख्या में इकट्ठे हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रेस्ट हाउस ऊना से लेकर रोटरी चौक तक विरोध प्रदर्शन किया और दोनो बागियों के खिलाफ जमकर अपना गुबार निकाला.कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों बागी चैतन्य शर्मा और दविंदर भुट्टो के पुतले भी फूंके.मीडिया से रूबरू होते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा जो बागी नेताओं को पार्टी से बाहर करने का फैसला लिया है वह बिल्कुल सही फैसला है. कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचकर और बाद में पार्टी से गद्दारी की है. कार्यकर्ताओ ने कहा कि बागियो ने कांग्रेस पार्टी और अपनी जनता के साथ भी धोखा किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी के साथ पूरी तरह खड़ा है.कांग्रेस से गए छ बागियों के जाने से कांग्रेस पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला, कांग्रेस पार्टी चट्टान की तरह मजबूत है.उन्होंने कहा कि आज का प्रदर्शन बागी नेताओं और मोदी सरकार के खिलाफ है,जिन्होंने कांग्रेस की सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की है.
