हमीरपुर (अरविंदर सिंह): कांग्रेस के टिकट निर्धारित होने की खबरें बीती रात से ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन खबरों पर आज विराम लगाते हुए कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता दीपक शर्मा ने कहा कुछ महत्वाकांक्षी नेताओं ने मीडिया के माध्यम से यह दुष्प्रचार करवाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के भीतर टिकट आबंटन एक संवैधानिक प्रक्रिया के तहत निर्धारित होती है।
कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता दीपक शर्मा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी का टिकट प्राप्त करने के लिए आवेदन पिछले कल 5 बजे समाप्त हो गया है। इसके बाद अब प्रदेश चुनाव कार्य समिति की बैठक का आयोजन होगा जिसमें सभी आवेदनों पर चर्चा करने के बाद शॉर्टलिस्ट नामों को पार्टी हाईकमान को भेजा जाएगा। जहां पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अति उत्साहित चैनलों ने जिस तरह से नेताओं के नाम फाइनल होने के बात की जा रही है वह बिल्कुल गलत है।
