अरविंदर सिंह,हमीरपुर: हमीरपुर जिला मुख्यालय स्थित आईटीआई शिक्षण संस्थान में कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय की योजना जन शिक्षण अभियान के तहत आज विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक नरेंद्र ठाकुर की ओर विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षित युवाओं को प्रमाणपत्र भी वितरित किए।
वहीं एक अन्य अवसर पर डिग्री कॉलेज हमीरपुर की पीटीए कमेटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष पवन धीमान ने अपनी कार्यकारिणी के साथ विधायक नरेंद्र ठाकुर से मुलाकात की। इस मौके पर उपप्रधान संजय शर्मा, कोषाध्यक्ष संदीप ठाकुर, मुख्य सलाहकार राजगोपाल शर्मा व अन्य कार्यकारिणी सदस्य भी उपस्थित रहे।
