बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: बिलासपुर क्रिकेट संघ के तत्वाधान में रविवार को ऐतिहासिक कहलूर खेल परिसर में अंडर 16 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयन प्रक्रिया का आयोजन किया गया। जिसमें 52 खिलाड़ियों ने भाग लिया।बिलासपुर क्रिकेट संघ के महासचिव विशाल जगोता ने बताया कि आगामी 2 अक्टूबर से ऊना में अंडर 16 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अंडर 16 टीम का कल से क्रिकेट मैदान बिलासपुर ने प्रशिक्षण शिविर लगेगा।
जिसके बाद टीम ऊना में बेहतरीन प्रदर्शन करेगी। जगोता ने कहा कि इससे पूर्व भी अंडर 19 क्रिकेट टीम उपविजेता रही थी। उपविजेता रहने पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष व केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने टीम के उपविजेता रहने पर बधाई दी है। उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया में आशीष कपिल, जितेंद्र ठाकुर,, विशाल रतवान, विजय सोनी, उमेश गौतम, महेंद्र चन्देल ने चयनकर्ता के रुप मे टीम का चयन किया। विशाल जगोता ने बताया कि अंडर 16 क्रिकेट टीम के चयन प्रक्रिया में प्रशिक्षण शिविर के लिए 21 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण के बाद 16 सदस्यीय टीम ऊना में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जाएगी। बिलासपुर क्रिकेट संघ के महासचिव विशाल जगोता ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में रिहान खान, ऋषभ ठाकुर, वरुण ठाकुर, अपराजित शर्मा, लक्ष्य भूरिया, आदित्या कटारिया, आदित्या भरोल, रोहित ठाकुर, प्रगुन कपूर, आर्यक खान, अभय चन्देल, ईशान चन्देल, प्रशांत ठाकुर, अनुभव शर्मा, विशाल चौधरी, विनय ठाकुर, गौरव चन्देल, सार्थक शर्मा, दिव्यांश शर्मा, आदरूष भरोल व निष्कर्ष को शामिल किया गया है। बिलासपुर क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने टीम को बधाई दी है।
