संजु चौधरी, शिमला: विश्व भर में बढ़ रहे कोविड मामलों को लेकर अब प्रदेश भी अलर्ट पर हैं। स्वास्थ्य विभाग भी संक्रमण को लेकर अलर्ट हो गया हैं और अब कोविड नियमों का पालन करने को लेकर सख़्ती भी अपनाई जा सकती हैं। Nइसके लिए जहां राजधानी शिमला के तीनों बड़े अस्पतालों में कोरोना वैक्सीन ड्राइव शुरू की गई हैं तो वहीं प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी और रिपन अस्पताल आने वाले लोगों को अब मास्क पहनना जरूरी कर दिया गया हैं। अस्पतालों में बिना मास्क के प्रवेश पर रोक लगा दी गई हैं।
शिमला में शुक्रवार को कोरोना वैक्सीन ड्राइव शुरू की गई,जिसमें 28 दिसंबर तक रिपन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र और आईजीएमसी में लोग वैक्सीन लगवा सकते हैं। बता दें कि सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक कोरोना वैक्सीन की पहली, दूसरी और बूस्टर डोज लगाई जाएगी। वैक्सीन के यह डोज फ्री में लगेंगे। इसके लिए आधार कार्ड के अलावा अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर होना जरूरी हैं।
इसके अलावा जिला शिमला के जोनल अस्पतालों पीएचसी में भी कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही हैं। वहीं डीडीयू के एमएस डॉ.लोकेन्द्र शर्मा ने कहा कि डीडीयू प्रशासन कोरोना से निपटने के लिए तैयार हैं। डीडीयू असप्ताल में दवाइयों का पूरा स्टॉक उपलब्ध हैं साथ ही हमारे पास ऑक्सीजन सिलेंडर,पीपीई किट,एन-95 मास्क सभी सुविधाएं पर्याप्त मात्रा में हैं। उन्होंने कहा कि कोविड सेंटर भी पहले से ही बने हुए है। एमएस ने बताया कि अभी तक डीडीयू में एक भी मामला कोविड पॉजिटिव का नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई मरीज आता है तो हम उसके लिए पूरी तरह तैयार हैं।
नए कोरोना वैरियंट के लक्षण भी अलग
नए कोरोना वैरियंट के लक्षण पहले की तरह नहीं हैं। इसमें बुखार नहीं रहा है और न ही कफ की शिकायत मरीज़ को हो रही हैं। इसमें मरीज को जॉइंट पेन, सिर दर्द, गर्दन में दर्द इस तरह के लक्षण देखने में ज्यादा आ रहे हैं। हालांकि कुछ एक मरीजों में पहले जैसे ही हैं लक्षण पाए जा रहे हैं। यदि किसी व्यक्ति को जुखाम, बुखार गले मे खराश जैसे लक्षण आएं तो तुरंत अस्पताल जा कर टेस्ट करवाए ओर अपने आप को आइसोलेट कर लें। कोरोना से बचने के लिए कोविड नियमों का पालन करना जरूरी हैं।
