सोलन/योगेश शर्मा- शनिवार को सुबह सवेरे करीब 9 बजे कालका शिमला एनएच पांच पर कंडाघाट में डेढ़घराट के नजदीक सोलन से शिमला जा रही निजी बस के साथ एक कार की टक्कर हो गई । टक्कर में फिलहाल जानिमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन गाड़ी में सवार युवक को चोटें आई है। जिसे 108 एम्बुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए कंडाघाट अस्पताल लाया गया है।
मौके पर पहुंच जांच में जुटी पुलिस
जानकारी के अनुसार सोलन से शिमला जा रही एक निजी बस डेढ़घराट से थोड़ा आगे पहुंची, तो कंडाघाट की तरफ से सोलन को आ रही कार सामने से बस से जा टकराई। हादसे में गाड़ी को खासा नुकसान हुआ है। युवक को इस हादसे में चोट आई है , जिसका इलाज कंडाघाट अस्पताल में चल रहा है। हादसे का कारण गाड़ी द्वारा ओवरटेक करना बताया जा रहा है।
एएसपी ने की मामले की पुष्टि
एएसपी सोलन अजय राणा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि फिलहाल मौके पर पहुंच पुलिस जांच में जुट चुकी है और कारणों का पता लगाया जा रहा है कि किन कारणों से हादसा पेश आया है।
