By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: विक्रमादित्य सिंह के समर्थन में उतरने का CPIM व मंडी AAP ने किया ऐलान
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > विक्रमादित्य सिंह के समर्थन में उतरने का CPIM व मंडी AAP ने किया ऐलान
himachalpolitical

विक्रमादित्य सिंह के समर्थन में उतरने का CPIM व मंडी AAP ने किया ऐलान

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/05/15 at 10:21 PM
Share

मंडी:धर्मवीर (TSN)-मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को मंडी में सीपीआई,सीपीआईएम व आम आदमी पार्टी का समर्थन मिल गया है। इस बात का ऐलान तीनों पार्टियों के नेताओं ने गांधी भवन मंडी में आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान किया है। इंडिया गठबंधन के बैनर तले तीनों दलों के नेताओं ने संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान केंद्र की मोदी सरकार को भी जमकर घेरा। संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व इनकी टीम आज शक्तियों का दुरूप्रयोग कर जनता के द्वारा चुनी हुई सरकारों के गिराने के काम में लगी हुई है।

सरकार बनाने के लिए नहीं संविधान बदलने के 400 पार का नारा लगा रही भाजपा

मंडी जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारी अध्यक्ष शशि शर्मा ने कहा कि तानाशाही तरीके से विपक्षी दलों के नेताओं को प्रताड़ित करने का मोदी सरकार का रवैया अब ज्यादा दिन तक चलने वाला नहीं है। इस मौके पर सीपीआईएम राज्य सचिवालय सदस्य कुशाल भारद्वाज ने कहा कि भाजपा ने इस बार 400 पार का नारा सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि संविधान को बदलने के लिए लगाया है। वहीं आप प्रदेश उपाध्यक्ष शेर सिंह ने कहा कि मोदी सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने में लगी हुई है। आज देश के संविधान को बदलने की बातें उठना, दाल में कुछ काला होने के संकेत दे रही है। सीटू नेता भूपेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार पर मजदूर विरोधी सरकार है। मनरेगा का बजट कम करने के आरोप लगाते हुए भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मोदी सरकार कांग्रेस कार्यकाल में शुरू हुई इस योजना को बंद करना चाहती है। केंद्र सरकार ने 2014 से पूर्व मजदूरों के हितों में बनाए गए श्रम कानूनों को खत्म करने का भी काम किया है।

जयराम का भी सम्मान नहीं कर रही कंगना

वहीं इस मौके पर कांग्रेसी नेता शशि शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत को भी जमकर घेरा। शशि शर्मा ने कहा कि जयराम ठाकुर मंडी जिला से भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं और कंगना उनका भी सम्मान नहीं कर रही हैं।उन्होंने कहा कि नामांकन रैली में भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने जयराम ठाकुर व अन्य वरिष्ठ नेताओं का अपमान किया है। अपने संबोधन में कंगना ने सदर विधायक अनिल शर्मा का जिक्र तक नहीं किया। शशि शर्मा ने कहा कि कंगना ने भाजपा शीर्ष नेतृत्व का अपमान कर अपना कद बढ़ाने का काम किया है।

TAGGED: Mandi India alliance leaders
Chandrika May 15, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article न*शे में धुत होकर शिक्षा मंदिर पहुंचा प्रवक्ता.. एसएमसी ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
Next Article खजाना खाली होने का रोना छोड़, जनता को बताएं सुक्खू कैसे करेंगे विकास : सुधीर शर्मा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

2 साल से तैयार मेडिकल कॉलेज अब तक शुरू नहीं,अनुराग ठाकुर ने देरी पर उठाए सवाल

Ago

अध्ययन अवकाश पर सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा पूरा वेतन, राज्य सरकार ने बदले नियम

Ago

आना में 60 लाख से बनी सब्जी मंडी का उद्घाटन, चुराह के किसानों-बागवानों को मिलेगा बड़ा लाभ

Ago

मानवता का अनूठा उदाहरण: चिंतपूर्णी में घायल बैल को मिला नया जीवन

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?