बीबीएन :जगत सिंह – सीपीएस रामकुमार चौधरी ने बारिश से हुए नुकसान को लेकर एसपी कार्यालय बद्दी में प्रशासनिक अधिकारियों, एसडीएम नालागढ़ एसपी बद्दी समेत सभी विभागों के अधिकारियों के साथ एक आपातकालीन बैठक की । जिसमें आगामी स्थिति को ठीक करने के लिए अधिकारियों से सलाह मशवरा भी लिया गया ।
मौजूदा समय को ठीक करने के लिए एक रोडमैप भी तैयार किया गया जिसके माध्यम से बद्दी से चंडीगढ़ कालका पिंजोर जाने के लिए रोडमैप तैयार किए गए हैं।दभोटा में पुल पर दरारे आने के कारण नालागढ़ से रोपड़ मार्ग को बहाल कर दिया गया है। सीपीएस व दून से विधायक राम कुमार चौधरी ने कहा कि मौजूदा स्थिति को ठीक करने के लिए एक रोडमैप तैयार किया गया है । पुलिस की ओर से एक रोड मैप बनाकर ट्रैफिक व्यवस्था ठीक कर दी गई है । उन्होंने कहा कि जितने भी पुलों और सड़कों की हालत खराब हुई है,बरसात हटने के 48 घंटे के बीच बीच सभी मार्गों और पुलों की खस्ता हालत को सुधार लिया जाएगा । उन्होंने कहा कि जहां-जहां पुल टूटे हैं,वहां पर वैकल्पिक पुल नदी में तैयार किए जाएंगे,जिससे माल वाहनों को गुजारने के लिए वह तैयार किए जाएंगे । उन्होंने कहा कि इस बारिश के कारण हुए नुकसान को लेकर बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ उद्योग संघ के पदाधिकारियों को भी बैठक में बुलाया गया था और उनसे भी 2 दिन का समय लेकर कहा गया है कि 2 दिन तक हेवी व्हीकल को बाहर ना भेजें l
