By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading:
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal >
himachalNews

काजा चंद्रताल में फंसे 300 लोगों को बचाने के लिए टीम रवाना, जारी हैं रेस्क्यू अभियान

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/07/11 at 11:04 AM
Share
सचिन शर्मा,मनाली: प्रदेश में हुई भारी बारिश के बाद हालात अभी भी सामान्य नहीं हुए हैं। राहत और बचाव का कार्य लगातार जारी है वही ताजा चंद्रताल में फंसे हुए 300 लोगों को बचाने के लिए टीमें एक बार फिर मंगलवार सुबह ही रवाना हो गई हैं। हालांकि सोमवार को भी यहां रेस्क्यू अभियान चलाया गया था लेकिन फंसे हुए लोगों को रेस्क्यू नहीं किया जा सका यही वजह है कि आज एक बार फिर से सुबह ही रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी हैं।
उपायुक्त लाहौल स्पीति राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अतिरिक्त उपायुक्त काजा चंद्रताल में फंसे हुए 300 लोगों को बचाने के लिए बीआरओ, आईटीबीपी, स्थानीय लोगों और राजस्व अधिकारियों के टीम के साथ नेतृत्व कर रहे हैं, और वे लोसर के करीब हैं।
 उपायुक्त ने बताया कि सैटेलाइट फोन कॉल माध्यम से अतिरिक्त उपायुक्त काजा से जानकारी के मुताबिक चंद्रताल में फंसे हुए यात्रियों के संबंध में जिला लाहौल स्पीति के स्पीति उपमंडल की स्थिति पर नवीनतम जानकारी ली गई हैं। इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सभी सकुशल हैं,एडीसी काजा चंद्रताल में 300 लोगों को बचाने के लिए बीआरओ, आईटीबीपी, स्थानीय लोगों और राजस्व अधिकारियों की एक टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि रेस्क्यू किए गए व्यक्तियों को सुरक्षित लोसर से काजा में लाना हैं। उपायुक्त लाहौल स्पीति ने यह भी बताया कि कि सैटेलाइट फोन के माध्यम से सोमवार दोपहर 2 बजे पुलिस अधीक्षक लाहौल स्पीति मयंक चौधरी ने जानकारी दी कि स्थिति नियंत्रण में है और भोजन, पानी, दवा और आश्रय जैसे आवश्यक प्रावधान उपलब्ध हैं। उपायुक्त ने यह भी बताया कि मंगलवार सुबह मौसम साफ होते ही फंसे हुए लोगों को काजा में सुरक्षित स्थानों पर लाने का  बचाव अभियान शुरू किया जाएगा।
वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री ने भी सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लाहौल स्पीति की अपडेट जानकारी लेते हुए उपायुक्त लाहौल स्पीति को निर्देश देते हुए कहा था कि चंद्रताल झील के पास फंसे पर्यटकों के लिए खाने-पीने की सामग्री, दवाएं और अन्य आवश्यक सामान भेजने की समुचित व्यवस्था करें और जिला प्रशासन उनके बारे में पल-पल की जानकारी दें , ताकि समय पर राहत एवं बचाव कार्यों का संचालन किया जा सके।
जानकारी के अनुसार जो लोग चंद्रताल में फंसे हैं उनमें पुरुष- 225 व 75 महिलाएं शामिल है जिन में राज्यवार विवरण के मुताबिक हिमाचल प्रदेश से  35 लोग हैं और अन्य राज्य  से 262 लोग शामिल हैं। इसमें 3 विदेशी नागरिक भी शामिल है जिन में दो आयरलैंड से और एक यूएसए से हैं। उपायुक्त  राहुल कुमार ने बताया कि यह सभी लोग सुरक्षित हैं।
TAGGED: 300 people, going on, Kaza Chandratal, leaves, Manali, operation, rescue, save, team, trapped
admin July 11, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article
Next Article
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर में ज्ञापन: धर्मांतरण और रिश्तों से जुड़े अपराधों पर सख्त कानून की मांग

Ago

एनडीपीएस केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फिरोजपुर से मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Ago

बिलासपुर में नारी शक्ति सम्मान समारोह संपन्न, रोहित ठाकुर ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं

Ago

घुमारवीं में कल गूंजेगा अखाड़ा, चैहड़ दंगल में देशभर के पहलवानों की टक्कर

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?