नालागढ़ :जगत सिंह (TSN)- मुख्य संसदीय सचिव एवं दून विधायक रामकुमार चौधरी ने बद्दी व्यापार मंडल एवं नगर परिषद के अधिकारियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया। बैठक के के दौरान उन्होंने नगर परिषद बद्दी एवं व्यापार मंडल के सदस्यों की मांगे सुनी और मांगों को पूरा करने का आश्वासन भी दिया है।
इस बैठक के दौरान मुख्य संसदीय सचिव रामकुमार चौधरी ने बद्दी को करोड़ों रुपए की सौगात दी है । उन्होंने बद्दी साई मार्ग को 2 किलोमीटर तक सुधारने के लिए 2 करोड़ 15 लाख रुपयों की घोषणा की । उन्होंने साई रोड पर ट्रैफिक व्यवस्था, सफाई, लाइटस, खजूरनुमा रोड को बनाने की बात कही और उन्होंने कहा है कि पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि औद्योगिक क्षेत्र बद्दी से जितना भी लिफाफे यहां पर सप्लाई होते हैं उस पर कार्रवाई की जाए और इन लिफाफों की वजह से नालियां बंद ना हो सके और किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो सके।उन्होंने कहा है कि बद्दी शहर में ट्रैफिक की व्यवस्था और जाम की समस्या को देखते हुए उन्होंने यहां पर व्यापार मंडल के लोगों के लिए एक पार्किंग बनाने के लिए तहसीलदार को जगह चयनित करने के आदेश दिए हैं । उन्होंने कहा है कि दीपावली के समय में भी उन्होंने कुछ समय के लिए बद्दी के हनुमान चौक तक मार्ग को कुछ घंटे बंद रखा गया था, इसी के चलते उन्होंने कहा है कि अब आने वाले समय में लोगों को बाजार से खरीदारी करने के लिए शाम 5:00 से लेकर 8:00 तक ट्रैफिक को बना रखा जाएगा ताकि इस समय में कोई भी व्यक्ति जाकर बाजार से सामान की खरीदारी कर सके।
