सोलन :योगेश शर्मा- हिमाचल प्रदेश में बारिश से आई आपदा ने कई घरों को नुकसान पहुंचाया है,कई लोगों को इस बारिश से अपनी जान गंवानी पड़ी है,हिमाचल के हर कोने में आज तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। कल सोलन के ममलीग में बादल फटने से एक ही परिवार के सात लोगो को अपनी जान गंवानी पड़ी,वही अर्की में भी 3 लोगो को अपनी जान गंवानी पड़ी है। मंगलवार को सोलन दौरे के दौरान अर्की विधानसभा क्षेत्र के विधायक व सीपीएस संजय अवस्थी ने कहा कि प्राकृतिक आपदा ने चारों तरफ हाहाकार मचाया है,औऱ उनका विधानसभा क्षेत्र अर्की भी इससे अछूता नहीं रहा है।
पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से ले सलाह
संजय अवस्थी ने कहा कि अर्की में भी तीन लोग इस आफत की बारिश में मौ+त की भेंट चढ़े है। उन्होंने कहा कि वे सभी प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी सवेंदना प्रकट करते है। अवस्थी ने कहा कि हिमाचल में आई त्रासदी दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन सरकार हर सम्भव प्रयास कर रही है कि हर प्रभावित परिवार तक मदद पहुंचाई जाई। संजय अवस्थी ने कहा कि इस आपदा की घड़ी में विपक्ष के नेताओ को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करना चाहिए, और हिमाचल का कैसे पुनर्निर्माण किया जा सके इसके लिए सरकार का सहयोग करना चाहिए। सीपीएस संजय अवस्थी इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की तारीफ़ करते नज़र आए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा के दिग्गज नेता शांता कुमार ने संदेश दिया है कि आपदा के समय में पक्ष विपक्ष एक समान होना चाहिए और इस समय किसी भी तरह की राजनीति नहीं करनी चाहिए। कमियां निकालने से अच्छा मिल कर कार्य करना चाहिए, उनसे भाजपा के सभी नेताओं को सीख लेने की आवश्यकता है।
