अरविंदर सिंह,हमीरपुर: मंगलवार को डीएवी स्कूल हमीरपुर में 77वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य विश्वास शर्मा ने झंडा फ़हराया । कार्यक्रम के दौरान स्कूल के अध्यापकों सहित रोटरी क्लब और इनरव्हील के सदस्यों ने राष्ट्रीय गान गाया गया ओर झंडे को सलामी दी गई । इस अवसर पर डीएवी हमीरपुर के प्रधानाचार्य विश्वास शर्मा ने उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
अपने संबोधन के दौरान स्कूल प्रधानाचार्य विश्वास शर्मा ने कहा कि हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ सभी कर्तव्यों का भी पूर्ण निष्ठा से पालन करना चाहिए । उन्होंने कहा कि भारत के हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपने देश ओर वहां हो रहे कार्यों की निंदा ना कर देश की उन्नति में अपना योगदान दे ।
विश्वास शर्मा ने कहा कि आज के समय की सबसे बड़ी मांग यह है कि हमें अपने व्यक्तित्व में सुधार लाते हुए नैतिक विचारों पर अमल करना चाहिए । इस अवसर पर रोटरी क्लब के प्रधान रवि शर्मा सहित रोटरी सदस्यों वी इनर व्हील के सदस्यों ने भी सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी ओर पौधारोपण का कार्यक्रम भी किया गया।
