By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: रातभर नाकाबंदी से अपराधियों पर शिकंजा, कांगड़ा पुलिस का बड़ा अभियान
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > रातभर नाकाबंदी से अपराधियों पर शिकंजा, कांगड़ा पुलिस का बड़ा अभियान
himachalNews

रातभर नाकाबंदी से अपराधियों पर शिकंजा, कांगड़ा पुलिस का बड़ा अभियान

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/07/09 at 5:00 PM
Share

राहुल चावला , धर्मशाला-: जिला कांगड़ा में बढ़ती चोरी और नशा तस्करी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कांगड़ा पुलिस ने जिलेभर में व्यापक रात्रि नाकाबंदी अभियान चलाया। अभियान के तहत राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों सहित विभिन्न संपर्क मार्गों पर पुलिस ने देर रात तक वाहनों की सघन जांच की। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और सामान की गहन तलाशी ली गई तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई।

ASP कांगड़ा वीर बहादुर ने बताया कि जिले के मैक्लोडगंज, धर्मशाला, कांगड़ा, गग्गल, शाहपुर, पालमपुर, नगरोटा बगवां, भवारना, बैजनाथ और बीड़ समेत सभी थाना क्षेत्रों में नियमित रूप से नाइट डोमिनेंस अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य चोरी, नशा तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान एसडीपीओ सहित राजपत्रित अधिकारी स्वयं भी मौके पर पहुंचकर नाकों की निगरानी कर रहे हैं ताकि सक्रिय और प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित की जा सके।उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें एक ही दिन में छह ड्रंक एंड ड्राइव चालान किए गए। ऐसे मामलों में वाहनों को इंपाउंड किया जा रहा है, चालकों के लाइसेंस जब्त किए जा रहे हैं और नियमानुसार भारी जुर्माना भी लगाया जा रहा है।ASP वीर बहादुर ने कहा कि बिना वैध दस्तावेजों के चलने वाले वाहनों, अवैध रूप से खनन सामग्री ढोने वाले डंपरों और टिप्परों, बिना एम-फॉर्म के परिवहन करने वालों तथा अनधिकृत कबाड़ वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि हाल ही में चोरी की मोटरसाइकिल बरामद होने जैसी घटनाओं को देखते हुए सभी संदिग्ध वाहनों की गहन जांच की जा रही है।उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। जिला पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

TAGGED: Kangra A major operation by Police
Chandrika July 9, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हरोली के 6 गांवों के समग्र विकास की शुरुआत, सितंबर में होगी बल्क ड्रग पार्क की पहली ग्राउंड ब्रेकिंग: मुकेश अग्निहोत्री
Next Article नम्होल क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को लेकर सुरभि ठाकुर ने उठाई आवाज, राज्यपाल को भेजे चार ज्ञापन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नम्होल क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को लेकर सुरभि ठाकुर ने उठाई आवाज, राज्यपाल को भेजे चार ज्ञापन

Ago

हरोली के 6 गांवों के समग्र विकास की शुरुआत, सितंबर में होगी बल्क ड्रग पार्क की पहली ग्राउंड ब्रेकिंग: मुकेश अग्निहोत्री

Ago

नेरचौक मेडिकल कॉलेज में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, गंदगी से मरीज और तीमारदार परेशान

Ago

श्रम कल्याण बोर्ड कार्यालय के बाहर सीटू का प्रदर्शन, कामगारों की मांगों को लेकर सरकार पर साधा निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?