By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हरोली के 6 गांवों के समग्र विकास की शुरुआत, सितंबर में होगी बल्क ड्रग पार्क की पहली ग्राउंड ब्रेकिंग: मुकेश अग्निहोत्री
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हरोली के 6 गांवों के समग्र विकास की शुरुआत, सितंबर में होगी बल्क ड्रग पार्क की पहली ग्राउंड ब्रेकिंग: मुकेश अग्निहोत्री
himachalNews

हरोली के 6 गांवों के समग्र विकास की शुरुआत, सितंबर में होगी बल्क ड्रग पार्क की पहली ग्राउंड ब्रेकिंग: मुकेश अग्निहोत्री

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/07/08 at 6:42 PM
Share

ऊना, राकेश -: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के नंगल खुर्द में नेस्ले इंडिया और एस.एम. सहगल फाउंडेशन के सहयोग से एकीकृत ग्रामीण विकास परियोजना का शुभारंभ किया। इस परियोजना के तहत हरोली विकास खंड के छह गांव—नंगल कलां, नंगल खुर्द, गोंदपुर जयचंद, हरोली, दुलैहड़ और बाथड़ी—में जल संरक्षण, स्वच्छता, कृषि, पोषण, शिक्षा, कौशल विकास और सामुदायिक सशक्तीकरण से जुड़े कार्य किए जाएंगे। इससे 9 हजार से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि करीब 2,200 करोड़ रुपये की लागत से विकसित हो रहे बल्क ड्रग पार्क की पहली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी इसी वर्ष सितंबर में आयोजित करने की तैयारी चल रही है।उन्होंने अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि आधारभूत ढांचे से जुड़े लगभग 1,000 करोड़ रुपये के कार्यों के टेंडर पहले ही जारी किए जा चुके हैं।मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कुछ लोग परियोजना को लेकर दुष्प्रचार कर रहे हैं, लेकिन सरकार इसे हर हाल में साकार करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि बल्क ड्रग पार्क से क्षेत्र में औद्योगिक विकास और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।उपमुख्यमंत्री ने नेस्ले इंडिया के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि टाहलीवाल स्थित कंपनी का संयंत्र पिछले 16 वर्षों से क्षेत्र के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कंपनी प्रबंधन से टाहलीवाल इकाई के विस्तार का आग्रह करते हुए भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार हरसंभव सहयोग देगी। साथ ही उन्होंने सीएसआर योजनाओं को स्थानीय जरूरतों के अनुरूप संचालित करने पर भी जोर दिया।

TAGGED: UNA deputy CM mukesh agnihotri
Chandrika July 8, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नेरचौक मेडिकल कॉलेज में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, गंदगी से मरीज और तीमारदार परेशान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नेरचौक मेडिकल कॉलेज में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, गंदगी से मरीज और तीमारदार परेशान

Ago

श्रम कल्याण बोर्ड कार्यालय के बाहर सीटू का प्रदर्शन, कामगारों की मांगों को लेकर सरकार पर साधा निशाना

Ago

274 ग्राम हेरोइन के साथ अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Ago

धर्मशाला में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 50 तोला सोना और 1.2 किलो चांदी बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?