नाहन : देवेंद्र कुमार (TSN)- केंद्र सरकार के आयुष्मान भारत हेल्प फास्ट्रक्चर मिशन के तहत सिविल सिरमौर जिला के पावटा साहिब सिविल अस्पताल में क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक का निर्माण किया जाएगा, जिस पर करोड़ों रुपए की राशि खर्च की जाएगी । जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
ब्लॉक में 50 बिस्तरों की होगी सुविधा
पांवटा साहिब सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉक्टरअमिताभ जैन ने बताया कि देश के 602 जिलों का चयन क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक बनाने के लिए किया गया है और सिरमौर जिला में इसके लिए पांवटा साहिब सिविल हॉस्पिटल का चयन हुआ है । उन्होंने कहा कि क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक में 50 बिस्तरों की सुविधा होगी ।जिसमें आईसीयू ,आइसोलेशन वार्ड सहित आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं से लैस कई वार्ड बनाए जाएंगे। डॉक्टर अमिताभ जैन ने बताया कि क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक के निर्माण पर 23 करोड रुपए की राशि खर्च की जाएगी । जिसमें से 16 करोड रुपए सिविल वर्क पर खर्च किए जाएंगे।जबकि बाकी पैसों से आधुनिक उपकरण खरीदे जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल के लिए स्टाफ का भी प्रावधान किया जा रहा है।
