By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: क्रॉस वोटिंग ने BJP की पार लगाई नईया..हिमाचल की राज्यसभा सीट के लिए बीजेपी प्रत्याशी हर्ष महाजन विजयी…
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > क्रॉस वोटिंग ने BJP की पार लगाई नईया..हिमाचल की राज्यसभा सीट के लिए बीजेपी प्रत्याशी हर्ष महाजन विजयी…
electionhimachal

क्रॉस वोटिंग ने BJP की पार लगाई नईया..हिमाचल की राज्यसभा सीट के लिए बीजेपी प्रत्याशी हर्ष महाजन विजयी…

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/02/27 at 9:41 PM
Share

शिमला :संजु चौधरी (TSN)- हिमाचल प्रदेश में एक राज्यसभा सीट के लिए हुए चुनाव में अभूतपूर्व परिणाम देखने के लिए मिले हैं. कुल 68 सीटों वाली हिमाचल प्रदेश विधानसभा में 25 विधायक होने के बावजूद भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हर्ष महाजन ने जीत हासिल कर ली. छह कांग्रेस विधायकों के साथ तीन निर्दलीय विधायकों ने हर्ष महाजन के पक्ष में वोट डाला. दोनों प्रत्याशियों को 34-34 वोट पड़ने की स्थिति में ड्रा ऑफ़ लॉट्स के बाद पर्ची निकल गई और इसमें हर्ष महाजन का नाम निकला. इस तरह हर्ष महाजन विजयी घोषित हो गए.

बहुमत के साथ सत्ता पर बैठी कांग्रेस अल्पमत में

इन दिनों हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र भी चल रहा है. बजट सत्र में बुधवार को सरकार को अपना बजट भी पास कराना है. अब बहुमत के साथ सत्ता पर बैठी कांग्रेस अल्पमत की तरफ जाती हुई नजर आ रही है. कांग्रेस के पास अब सिर्फ 34 विधायकों का ही समर्थन रह गया है. कांग्रेस के एक विधायक सुदर्शन कुमार बबलू बीमार भी हैं. ऐसे में सवाल है कि वह विधानसभा पहुंच सकेंगे या नहीं. इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के स्पीकर की कुर्सी पर बैठने की स्थिति में वह भी बजट पर वोट नहीं कर सकेंगे. ऐसे में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार के सामने बुधवार को बजट पास कराने की भी बड़ी चुनौती रहने वाली है. माना जा रहा है कि सरकार के सामने बड़ा सियासी संकट खड़ा होने वाला है.

भाजपा…सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में

भारतीय जनता पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, भाजपा बुधवार को सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की भी तैयारी कर रही है. भाजपा का दावा है कि बहुमत में बैठी कांग्रेस अब अल्पमत की तरफ बढ़ रही है. पहले ही छह कांग्रेस विधायक और तीन निर्दलीय विधायक भाजपा के साथ आ गए हैं. भाजपा अन्य विधायकों के साथ भी संपर्क में जुटी हुई है. कांग्रेस भी बागी तेवर दिखा रहे अपने छह विधायकों में से कुछ को मनाने की कोशिश में जुट चुकी है. हालांकि पंचकूला पहुंच चुके इन विधायकों से अभी सरकार का संपर्क नहीं हो पा रहा है. हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही में बुधवार का दिन बेहद दिलचस्प रहने वाला है.

TAGGED: Shimla Rajyasabha seat result
Chandrika February 27, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए मंडी नगर निगम ने पेश किया 75 करोड़ 26 लाख 3 हजार का बजट
Next Article CM सुखविंदर सिंह बोले..विधायकों ने अपना ईमान बेचकर की क्रॉस वोटिंग…सरकार अभी अल्पमत में नहीं
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

फायर सीजन अलर्ट: हमीरपुर में ठीकरी पहरे और फायर वाचर तैनात होंगे

Ago

एडीसी ने किया नशा निवारण केंद्रों का निरीक्षण, संचालकों को दिए निर्देश

Ago

पृथ्वी दिवस पर हिमाचल में इको डोगरा बटालियन का व्यापक हरित अभियान

Ago

नारी चिंतपूर्णी में बगलामुखी प्रकटोत्सव की तैयारियां पूरी, भव्य आयोजन के लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रण

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?