By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: CM सुखविंदर सिंह बोले..विधायकों ने अपना ईमान बेचकर की क्रॉस वोटिंग…सरकार अभी अल्पमत में नहीं
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > CM सुखविंदर सिंह बोले..विधायकों ने अपना ईमान बेचकर की क्रॉस वोटिंग…सरकार अभी अल्पमत में नहीं
himachalpolitical

CM सुखविंदर सिंह बोले..विधायकों ने अपना ईमान बेचकर की क्रॉस वोटिंग…सरकार अभी अल्पमत में नहीं

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/02/27 at 10:13 PM
Share

शिमला : संजु चौधरी (TSN)-हिमाचल प्रदेश की एक राज्यसभा सीट पर दिलचस्प राजनीतिक खेल देखने को मिला. सत्ताधारी कांग्रेस के 6 और 3 निर्दलीय विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की.इसकी बदौलत बीजेपी और कांग्रेस के प्रत्याशियों को बराबर 34 मत पड़े. इसके बाद लॉटरी से फ़ैसला हुआ और भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन की जीत हुई.अब ऐसे में प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर भी संकट पैदा हो गया है. भाजपा कांग्रेस के अल्पमत में होने का दावा भी कर रही है. वहीं हार के बाद कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि सत्ता पाने के लिए भाजपा बेशर्मी से वह सब कर रही है जो कानूनी रुप से ठीक नहीं है.वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री ने 6 विधायकों के क्रॉस वोटिंग करने के पीछे ईमान बेचने की बात कही.

कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी का बीजेपी पर तीखा वार

कड़े मुकाबले में राज्यसभा का चुनाव हारने के बाद अधिवक्ता और कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि भाजपा ने बेशर्मी से राज्यसभा चुनाव जीतने के लिए वह सब किया जिसकी कानून में इजाजत नहीं है. 43 विधायकों वाली कांग्रेस के सामने 25 विधायकों वाली भाजपा का प्रत्याशी खड़ा करना उनकी इसी मानसिकता को दर्शाता है.उन्होंने कहा यह पूरा प्रकरण हिमाचल की संस्कृति के बिल्कुल विपरीत है. वहीं विधायकों के बागी होने को लेकर मनु सिंघवी ने कहा कि उनका मन बदलना अचानक नहीं है.

डिनर और ब्रेकफास्ट के समय यह विधायक खाते रहे कसमे

वहीं इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि डिनर और ब्रेकफास्ट के समय यह विधायक कसमें खाते रहे. लेकिन जब पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी को मत देने का वक्त आया तो इन विधायकों ने अपना ईमान बेच दिया. उन्होंने कहा कि तीन निर्दलीय विधायकों पर उन्हें कुछ नहीं कहना है. लेकिन कांग्रेस पार्टी के चुनाव चिन्ह पर जीत कर विधानसभा पहुंचने वाले विधायकों ने अपना ईमान बेचकर क्रॉस वोटिंग की. वहीं फ्लोर टेस्ट को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार अभी अल्पमत में नहीं है. कांग्रेस के पास 34 विधायक हैं. हालांकि इन विधायकों पर भी दबाव बनाया गया प्रलोभन दिया गया. लेकिन सभी 34 विधायक पार्टी के साथ मजबूती से खड़े रहे. उन्होंने कहा कि अल्पमत का फैसला विधानसभा के फ्लोर पर होगा.

TAGGED: Congress leaders, Shimla CM sukhwinder singh
Chandrika February 27, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article क्रॉस वोटिंग ने BJP की पार लगाई नईया..हिमाचल की राज्यसभा सीट के लिए बीजेपी प्रत्याशी हर्ष महाजन विजयी…
Next Article हर्ष महाजन की जीत पर BJP ने दी शुभकामनाएं… बिंदल बोले,जीत से बड़ा मनोबल, इतिहास बदला
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

स्वारघाट में जश्न: अमरजीत सिंह बंगा बने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष

Ago

नूरपुर में नए सीडीपीओ सुभाष चंद ने संभाला पदभार, योजनाओं को लेकर दिए अहम निर्देश

Ago

फोरलेन के बाद मंद पड़ा कारोबार, बिलासपुर में रोजगार बढ़ाने को बड़े संस्थान की मांग

Ago

हमीरपुर में ज्ञापन: धर्मांतरण और रिश्तों से जुड़े अपराधों पर सख्त कानून की मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?