By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: साइबर ठगों ने नकली आईपीएस अधिकारी बनकर व्यक्ति को लगाया 36 लाख से अधिक का चूना
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > crime > साइबर ठगों ने नकली आईपीएस अधिकारी बनकर व्यक्ति को लगाया 36 लाख से अधिक का चूना
crimehimachal

साइबर ठगों ने नकली आईपीएस अधिकारी बनकर व्यक्ति को लगाया 36 लाख से अधिक का चूना

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/10/08 at 10:31 AM
Share

मंडी,धर्मवीर(TSN)-साईबर ठगों ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला के एक व्यक्ति को डिजिटल हाउस अरेस्ट साइबर फ्रॉड का शिकार बनाकर 36 लाख की राशि ऐंठ ली है।3 दिन बाद जब पीड़ित को उसके साथ ठगी का एहसास हुआ तो उससे हिमाचल प्रदेश स्टेड सीआईडी के साईबर थाना पुलिस स्टेशन मध्य खंड मंडी में इसकी शिकायत दर्ज कराई।

शिकायतकर्ता ने बताई आप बीती

पीड़ित की शिकायत के आधार पर साईबर थाना मंडी की टीम ने भारतीय न्याय सहिंता की धाार 318 (4),319(2) व आईटी,एक्ट की 66 (डी) के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कद दी है। साइबर थाना में दी शिकायत में शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उसे अनजान नम्बर से फोन आया और उसे बताया गया कि उसका मोबाईल नम्बर पोर्नोग्राफी व गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल हैं। इन अपराधों के तहत उसके नाम पर मुम्बई में 17 केस दर्ज है। इसके बाद साइबर ठगों ने शिकायतकर्ता को जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल से सम्बन्धित कागजात भेजे। जिसमें शिकायतकर्ता के नाम पर केनरा बैंक में संदिग्ध खाता, फर्जी बैंक एंट्री सहित फर्जी एटीएम होने के बारे में बताया। इसके बाद साइबर ठगों ने शिकायतकर्ता को फर्जी सुप्रीम कोर्ट, रिजर्व बैंक आफ इंडिया के नाम पर फर्जी आदेश भी भेजकर एक लिखित इकरारनामा लिख कर भेजने को कहा। इस जांच के पूरा होने तक साइबर ठगों ने उसे किसी से बात न करने, फोन कॉल कट न करने व उनकी फोन कॉल लगातार अटेंड करने के लिए कहा। इसके उपरांत साइबर ठगों ने नकली आईपीएस अधिकारी बनकर शिकायतकर्ता को उपरोक्त केस में सारे फण्ड सरेंडर करने के लिये कहा व बताया कि आपका सारा पैसा जांच करके 3 दिन में लौटा दिया जाएगा। जिस पर शिकायतकर्ता ने ठगों द्वारा बताए गए खातों में तीन ट्रांजेक्टसन के जरिए 36 लाख 50 हजार की राशि जमा करवा दी। 3 दिन बाद जब उसका पैसा प्राप्त न हुआ तो उसने बार बार साइबर ठगों के नंबरों पर फोन किया। लेकिन जब साइबर ठगों ने फोन का कोई जबाव नहीं किया तो व्यक्ति को उसके साथ धोखाधड़ी का एहसास हुआ और थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई।

अनजान नम्बर से फोन न उठाये

एएसपी साइबर थाना मध्य खंड मंडी मनमोहन सिंह ने मामले की पुष्टि की है। साथ ही उन्होंने जनता से अनुरोध है कि अनजान नम्बर से फोन न उठाये और इस तरह अगर कोई धमकाये तो बिलकुल भी न डरें। इसकी शिकायत जल्द से जल्द अपने नजदीकी थाना में दर्ज कराएं। पैसे भेजने से पहले एक बार साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 या साइबर क्राइम पुलिस थाना मंडी के लैंडलाईन नम्बर 01905-226900 या Email-ID pscyber-cr@hp.gov.in पर संपर्क करें ।

TAGGED: Mandi Cyber thugs
Chandrika October 8, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article ज्वालादेवी शक्तिपीठ में मां ज्वाला के दर्शन करने पहुंचे राज्यपाल
Next Article वन्यजीवों का संरक्षण मानव जीवन की सुरक्षा के लिए आवश्यक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

स्वदेशी अपनाकर ही आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य होगा साकार : विनय शर्मा

Ago

धर्मशाला नगर निगम के तीन पार्षदों पर सरकारी भूमि अतिक्रमण की पुष्टि, रिपोर्ट सरकार को भेजी

Ago

महासू प्रशिक्षण अभियान में डॉ. राजीव बिंदल का कांग्रेस सरकार पर हमला, विकास और लोकतंत्र के मुद्दों पर घेरा

Ago

सीवरेज कार्य के बाद सड़क की बदहाली से बढ़ी परेशानी, बारिश में दुकान में घुसा पानी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?