ज्वालामुखी,कपिल शर्मा(TSN)-विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी में पांचवें नवरात्र के अवसर पर हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल पत्नी सहित मां ज्वाला की पवित्र ज्योतियो के दर्शनों के लिए पहुंचे।इस दौरान मन्दिर में माथा टेका.
राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि शक्ति का पावन पर्व नवरात्र उत्सव अपने आप में बहुत ही अभूतपूर्व है.मां का आशीर्वाद पूरे प्रदेशवासियों पर बना रहे.प्रदेश में शांति सौहार्द और प्रेम बना रहे ऐसी वह मां ज्वाला से कामना करते हैं।उन्होंने कहा मां ज्वाला का चमत्कारी शक्तिपीठ अपने आप में अद्भुत है।इस दौरान डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा,एस पी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री भी मौजूद रहे। वहीं राज्यपाल को
मंदिर प्रशासन की ओर से उन्हें मां ज्वाला की चुनरी और फोटो दी गई।
