नाहन/देवेन्द्र कुमार- समाज सेवा में अग्रणी दशमेश रोटी बैंक नाहन ने जरुरतमन्द परिवारों की मदद को लेकर हाथ बढ़ाएं आज नाहन के ऐतिहासिक गुरुद्वारा दशमेश स्थान साहिब में दशमेश रोटी बैंक ने 40 परिवारों को महीने भर का राशन वितरित किया है। यह कार्य पिछले करीब 5 सालों से निरंतर जारी है।
दिव्यांग, विधवा महिलाओं समेत जरूरतमंदो को बांटा राशन
दशमेश रोटी बैंक के अध्यक्ष सर्वजीत सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि दशमेश रोटी बैंक पिछले करीब 5 सालों से लगातार जरूरतमंद निर्धन दिव्यांग, विधवा व् कुपोषण का शिकार हुए बच्चों समेत जरूरतमंद परिवारों को मदद पहुंचाने का कार्य कर रहा है । उन्होंने बताया कि आज ना हमें करीब 40 परिवार को महीने भर का राशन उपलब्ध करवाया गया हैं। उन्होंने कहा कि मनुष्य का जीवन में आने का मुख्य मकसद समाज सेवा है । उन्होंने कहा कि अगर भगवान की प्राप्ति चाहते हैं, तो सभी को ऐसे निर्धन जरूरतमंद परिवारों की आगे बढ़कर मदद करनी चाहिए क्योंकि हमें भगवान इन्हीं जरूरतमंद लोगों में मिलते हैं। भगवान के बनाए लोगों की हर संभव मदद करने पर ही भगवान की खुशी हम लोग प्राप्त कर सकते हैं।
