संजीव महाजन,नूरपुर: पुलिस जिला नूरपुर के थाना इंदौरा के तहत चौकी ठाकुरद्वारा पंचायत मंड सनौर बेली ब्रिज के नीचे एक शव मिलने का मामला सामने आया हैं। घटना की सूचना बसंतपुर पंचायत के उप प्रधान जोगिंदर पाल ने ठाकुरद्वारा चौकी को दी। सूचना मिलते ही ठाकुरद्वारा चौकी प्रभारी रमेश ठाकुर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। परिजनों के अनुसार 2 दिन पहले बलवीर सिंह, पुत्र चुड सिंह सब्जी बेचने के लिए घर से निकला था जिसका आज तीसरा दिन शव बरामद कर लिया गया हैं।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरु कर दी हैं। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। इंदौरा प्रभारी कुलदीप शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि एक साइकिल सवार व्यक्ति संतुलन खो जाने से ब्रिज के नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई पुलिस की ओर से मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही हैं।
