संजीव महाजन, नूरपुर: इफको की ओर से रविवार को जिला कांगड़ा की ज्वाली, नगरोटा सूरीयां, फतेहपुर, नूरपुर एवं इंदौरा क्षेत्र की कृषि सहकारी सभाओं व किसानों के लिए क्षेत्रीय क्षेत्रीय सहकारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में नैनो यूरिया तरल उपयोग की बरिकियां बताई गई।
कार्यक्रम में पहुंचे इफको के राज्य प्रभारी भुवनेश्वर पठानीयां ने नैनो युरिया तरल की जानकारी देते हुए बताया की नैनो यूरिया फ़सलों में नैट्रोजन की कमी को पुरा करता हैं व फ़सलों के अच्छे परिणाम भी देता हैं जिससे पर्यावरण को भी क्षति नहीं पहुंचती हैं। उन्होंने बताया की प्रशिक्षण का उद्देश्य सहकारी सभाओं के पदाधिकारियों को इफको के नए उत्पादों जैसे नैनो यूरिया तरल एवं हाल ही में शुरू हुआ हैं। किसानों को नैनो डी. ए. पी के बारे में बिक्री के लिए ज्ञान प्रदान किया गया एवं खाद विक्रय करने की पी.ओ.एस मशीन संबंधित समस्याओं पर भी विचार विमर्श किया गया।
