राकेश,ऊना: ऊना के पॉश इलाके बराकर क्लोनिंग के साथ लगते जंगल में शनिवार को एक प्रवासी व्यक्ति की लाश मिली हैं। पुलिस ने जंगल में सर्च अभियान चलाकर प्रवासी व्यक्ति की बॉडी को तलाशा हैं। पुलिस की ओर से यह सर्च अभियान तब चालया गया जब पिछले कल शुक्रवार को एक कुत्ते मृतक व्यक्ति की लाश के कुछ हिस्से हिसा लेकर घूमता हुआ दिखाई दिया। सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने डडेबॉडी को तलाशा लेकिन बॉडी नहीं मिली।
शनिवार को फिर पुलिस की टीम और स्नेपर डॉग की मदद से तलाशी अभियान चलाए गया जिस दौरान एक प्रवासी व्यक्ति की लाश गली हुई अवस्था में मिली हैं। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हुई हैं। पुलिस इस डेडबॉडी का पोस्टमार्टम करवाने के लिया अस्पताल भेज दिया हैं और लाश किसकी है इसकी जानकारी जुटाने के लिए जुट गई हैं। जांच के बाद ही यह पता लग पाएगा कि यह लाश किसकी हैं।
