राकेश, ऊना: जिला ऊना के गांव गोंदपुर जयचंद में पंजाब के एक युवक की लाश संदिग्ध अवस्था में मिली हैं। लाश मिलने से इलाक़े में भी सनसनी फैल गई हैं। जानकारी के मुताबिक कश्मीर लाल, पुत्र जागा राम, गांव डालेवाल,डाकघर बिनेवाल, तहसील गढ़शंकर जिला होशियारपुर ने ऊना पुलिस को शिकायत पत्र दिया हैं कि उसकी मासी का लड़का राजेंद्र कुमार (23) अपने दोस्तों के साथ डालेवाल गांव से पिछले कल दोपहर गोंदपुर हिमाचल की ओर आया था जिसकी लाश गोंदपुर साबुन फैक्ट्री से सिंघा खड्ड में रोड के किनारे झाड़ियों के बीच मिली हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची हैं। एसएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया जा रहा हैं ताकि साक्ष्यों को एकत्रित किया जा सके। अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल सका हैं। लाश को देखकर यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि किसी धारदार हथियार से मृतक की गर्दन पर वार किया गया हैं। इतना ही नहीं सर पर भी सख्त चोटें पहुंचाई गई है, जिसकी पुष्टि एफएसएल टीम आने के बाद ही की जा सकती हैं। वहीं पुलिस ने मामले की जांच में जुट चुकी हैं।
