राकेश, ऊना : उनके सेना के प्राचीन सरोवर में आज एक युवक की लाश तैरती हुई मिली है बताया जा रहा है की जिस युवक की लाश मिली है वह बीते तीन दिनों से घर से आपता था। जैसे ही पुलिस को मामले की सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग के सहयोग से लाश को निकालने का कार्य शुरू किया गया।
जानकारी के मुताबिक मृतक 23 साल का अमरजीत उफ हैप्पी पिछले कई दिनों से घर से लापता था जिसकी लापता होने की रिपोर्ट पिछले कल पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई थी। पुलिस अपने स्तर पर भी अमरजीत को ढूंढ रही थी,लेकिन आज सुबह ही पुलिस को ऊना बस स्टैंड के साथ लगते प्राचीन सरोवर में लाश मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने शक के आधार पर परिजनों को सूचित किया और लाश की शिनाख्त करवाई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अमरजीत के शव को प्राचीन सरोवर से निकालकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए भेज दिया गया है ताकि मौत के कारणों का पता लग सके। वहीं परिजनों ने बताया की अमरजीत दिहाड़ी लगाकर अपनी रोजी रोटी कमाता था। रोज सुबह काम काम पर जाता था ओर शाम को घर वापस आता था लेकिन पिछले कई दिन से वह लापता था। परिवारजनों ने पहले तो अपने स्तर पर उसे ढूढ़ने की कोशिश की लेकिन जब उसका कोई पता नहीं चला तो पुलिस में भी मिसिंग रिपोर्ट दर्ज करवाई लेकिन आज उन्हें सूचना मिली की एक लाश प्राचीन सरोवर में तैर रही है। उन्होंने मौके पर आकर इसकी शिनाख्त की है।
