परी शर्मा, कुल्लू – बल्ह बचाओ किसान संघर्ष समिति ने प्रस्तावित हवाई अड्डे की जद में आने वाले किसानों की भूमि के अधिग्रहण को लेकर प्रदेश सरकार पर एकतरफा कार्यवाही का आरोप लगाया है।समिति सचिव नन्द लाल वर्मा ने आरोप लगाया कि हवाई अड्डे के नाम पर किसानों की भूमि का अधिग्रहण मुख्यमंत्री बिना किसी औपचारिकता के करना चाहते हैं जो बिलकुल होने नहीं दिया जायेगा।
समिति ने सवाल उठाए है कि मुख्यमंत्री को ऐसी क्या आवश्यकता पड गई कि सामाजिक प्रभाव का आकलन,सार्वजनिक सुनवाई, प्रभावित क्षेत्र के लोगों का पुनर्वास,पुनर्स्थापना और उन्हें कंहाँ बसाया जायगा, प्रस्तावित हवाई अड्डे की परियोजना रिपोर्ट क्या है,ग्राम पंचायत से अनापत्ति प्रमाण पत्र के बिना इसे कैसे बढ़ाया जा सकता है,हवाई अड्डा क्षेत्र के लाभार्थी कितने हैं उनकी सूची के बिना सीएम क्या दिखाने का दम भर रहे हैं। नन्द लाल वर्मा ने कहा कि पर्यावरण प्रभाव का आकलन अभी तक किया नहीं और ना ही इसकी मंजूरी ली गई।इस क्षेत्र में एक जंगल भी है जिसका नाम डयोडा है जो डीपीएफ में आता है , उसकी भी मंजूरी नहीं ली गई है। वही तकनीकी आर्थिक व्यवहार्य रिपोर्ट तैयार नहीं की गई।
