शिमला,संजु चौधरी(TSN)-राजधानी शिमला के लक्कड़ बाज़ार में IGMC के डॉक्टर हॉस्टल ब्लॉक A क्रिस्टोफन के साथ तेंदुए का एक मृ*तक शा*वक मिला है।शा*वक मिलने से आस पास रहने वालों में डर का माहौल पैदा हो गया है ।
सूचना के अनुसार रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिलो की लक्कड़ बाज़ार में डॉक्टर हॉस्टल के साथ तेंदुए का एक शा*वक मृ*तक अवस्था मे पड़ा हुआ है।सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और वन विभाग को भी सूचित कर दिया जिसके बाद वन विभाव की टीम भी मौके पर पहुँच गयी है।और मृ*तक शा*वक को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाही शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक शव मिलने से हड़कंप हड़कंप मच गया है।डॉक्टर लेट नाईट ड्यूटी के लिए आते जाते है।आस पास क्षेत्रो में रहने वाले लोग भी यहां से गुजरते है लेकिन शावक मिलने से सभी मे डर का माहौल पैदा हो गया है। उधर एस.पी शिमला संजीव गांधी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि लक्कड़ बाज़ार में एक मृ*तक शा*वक मिला है । पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाही शुरू कर दी है।
