By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: एसडीएम सदर ओमकान्त ठाकुर पर खनन माफिया का जानलेवा हमला.. दांत तोड़ा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > एसडीएम सदर ओमकान्त ठाकुर पर खनन माफिया का जानलेवा हमला.. दांत तोड़ा
himachalNews

एसडीएम सदर ओमकान्त ठाकुर पर खनन माफिया का जानलेवा हमला.. दांत तोड़ा

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/02/10 at 10:33 PM
Share

मंडी,धर्मवीर(TSN)-खनन माफिया पर कार्रवाई करने गए एसडीएस सदर ओमकांत ठाकुर पर मंडी के बिंद्रावणी में जानलेवा हमला हुआ है।इस हमले से एसडीएम सदर बुरी तरह से जख्मी हुए हैं और उनका एक दांत भी टूट गया है।घटना के बाद एसडीएम सदर को जोनल अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया है।वहीं पुलिस ने हमला करने वालों में से एक आरोपी को हिरासत में लिया है।आज शाम 7 बजे के करीब एसडीएम पर यह हमला हुआ था।

चेहरे पर आई है चोटें,जोनल अस्पताल मंडी में कराया गया प्राथमिक उपचार

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को आईएएस अधिकारी एसडीएम सदर ओमकांत ठाकुर शहर के बिंद्रावणी के पास व्यास नदी में खनन माफिया पर कार्रवाई करने गए थे।इस दौरान खनन माफिया के कुछ लोगों ने एसडीएम पर जानलेवा हमला कर दिया।इनमें से एक ने एसडीएम के मुंह पर मुक्के से वार किया,जिससे उनका एक दांत टूट गया। जख्मी हालत में एसडीएम को उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी लाया गया और डेंटिस्ट ने उनको प्राथमिक उपचार दिया है।घटना की सूचना मिलने पर डीसी मंडी अपूर्व देवगन,एडीसी रोहित राठौर,एडीएम डॉ मदन कुमार,एएसपी सागर चंद्र सहित अन्य अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे।डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने कहा कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के दौरान यह हमला हुआ है। ओम कांत ठाकुर की हालत अभी स्थिर है और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।उन्होंने स्पष्ट कहा कि अवैध खनन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं किया जाएगा। पुलिस इस मामले पर कार्रवाई कर रही है।

मुख्य आरोपी लिया गया हिरासत में

एएसपी मंडी सागर चंद्र ने बताया कि मामले के मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया गया है और पुलिस इस मामले में एफआईआर दर्ज कर रही है।जो भी आरोपी हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।वहीं घटना के समय जो ट्रैक्टर वहां मौजूद था उसकी भी तलाश जारी है।

TAGGED: Mandi SDM Sadar Omkant Thakur
Chandrika February 10, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मंडी जिला प्रशासन की पहल…साकम्मा के बाद अब पदमा मुर्मू को मिलवाया उसके परिवार के साथ
Next Article सरकारी सहायता से इंकार: सुंदर नैंटा और उनके परिवार की आत्मनिर्भरता बनी मिसाल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में चिट्टा माफिया पर पुलिस का शिकंजा कड़ा, जनता से मांगा सहयोग

Ago

धर्मशाला में म्यूजियम डे पर सजेगी पंजाब के कलाकारों की खास प्रदर्शनी

Ago

चिंतपूर्णी में भाजपा प्रत्याशी पवनजीत सिंह को मिला वरिष्ठ नेता का समर्थन, लोगों से सहयोग की अपील

Ago

कांगड़ा में नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई, हेरोइन व नकदी के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?