संजीव महाजन,नूरपुर:ज्वाली विधानसभा के पुलिस थाना के तहत 32 मील में एक व्यक्ति की करंट लगने से मौ+त हो गई। मृतक की पहचान शमशेर सिंह (55), पुत्र निक्का राम, निवासी सियूनी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी अनुसार शमशेर सिंह 32 मील में भाली एनएच के किनारे बकरियां चरा रहा था कि करीबन साढ़े 10 बजे फोरलेन कंपनी की ओर से सड़क किनारे की गई मिट्टी की डंपिंग के ऊपर पहुंच गया। वहां पर साथ ही गुजर रही बिजली विभाग की 33 केवी तारों की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई हैं।
इसकी सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए ओर शमशेर सिंह को अस्पताल में उपचार के लिए ले गए ओट डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसडीएम ज्वाली महेंद्र प्रताप सिंह पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने केस दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।
पुलिस जिला नूरपुर एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं। एसडीएम जवाली महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि एमबीडी कंपनी फोरलेन निर्माण कर रही हैं ओर इनके ओर से डंपिंग किए जाने से 33 केवी की तारें काफी नजदीक आ गई हैं जिससे एक व्यक्ति की मौ+त हुई हैं उन्होंने कहा कि एमबीडी ग्रुप के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया करवाई जाएगी।
