अरविंदर सिंह, हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ओर से घोषित किए गए बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में न्यू गुरूकुल पब्लिक स्कूल गोपाल नगर, हमीरपुर की दो होनहार छात्राओं भूमिका ठाकुर व तनिष्क राणा ने कला संकाय की मैरिट सूची में तीसरा व चौथा स्थान हासिल किया हैं।
कला संकाय की मैरिट सूची में तीसरे स्थान पर रही विद्यालय की छात्रा भूमिका ठाकुर ने 500 में से 485 अंक प्राप्त किए हैं। भूमिका ठाकुर ने कहा कि उनका लक्ष्य प्रशासनिक अधिकारी के तौर पर सेवाएं देना हैं। उन्होंने बताया कि दिन में वे 8 से 9 घंटे पढ़ाई पर ध्यान देती थी और अपने लक्ष्य को निर्धारित करके ही प्रतिदिन पढ़ाई करती थी उन्होंने छात्रों से अपना लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करने का आह्वान भी किया।
मेरिट में चौथे स्थान पर रही तनिष्क राणा ने 500 में से 483 अंक प्राप्त कर मैरिट सूची में स्थान हासिल किया। तनिष्क राणा ने मेरिट में आने का श्रेय अपने अध्यापकों ओर परिजनों को दिया। उन्होंने कहा कि रात के समय एकाग्रता के साथ वे पढ़ाई करती थी और उनका लक्ष्य कानून विधि में उच्च शिक्षा प्राप्त करना हैं
