बीबीएन :जगत सिंह -बद्दी में गैस प्लांट के पास सड़क पर स्कूटी स्वार युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ+त का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान रूप सिंह निवासी जसवा कोटला के रूप में हुई है ।
मृतक के साथी विपन कुमार के अनुसार वह और रूप सिंह स्कूटी रिपेयर करवाने के लिए एक साथ जा रहे थे । गैस प्लांट के पास उतराई में रूप सिंह स्कूटी पर बैठकर जाने लगा तो पीछे से आ रही पीसीआर ने रूप सिंह को रोका और हेलमेट के बारे में पूछा, पुलिस कांस्टेबल ने रूप सिंह से मारपीट करनी शुरू कर दी जिससे वह नींचे गिर गया । विपिन कुमार के अनुसार उन्होंने पुलिस से अस्पताल ले जाने के लिए मदद माँगी परंतु वह वहां से चले गए ।एम्बुलेंस बुलाकर रूप सिंह को बद्दी अस्पताल ले जाया गया,परंतु डॉक्टर ने उन्हें मृ+त घोषित कर दिया। मृ+तक को पोस्टमाट्रम के लिए नालागढ़ अस्पताल लाया गया ।
मामले की गंभीरता से होगी जांच
मामला संज्ञान में आते ही एसएसपी मोहित चावला तुरंत मृ+तक के परिवार से मिलने नालागढ़ अस्पताल पहुँचें और पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया की मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी और दोषियों पर सख़्त कारवाही की जाएगी। फिलहाल एसपी बद्दी द्वारा कार्रवाई करते हुए दोनों पुलिस के सस्पेंड कर दिया गया है ।
