सोलन : योगेश शर्मा – वीरवार को सपरून स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई है । जिसमें लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को निर्देश भी जारी किए गए हैं । यह बैठक जिला कांग्रेस सोलन के अध्यक्ष शिव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिव कुमार ने कहा कि प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है तब से कार्यकर्ताओं में जोश है और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में सरकार ने छह माह पूरे कर लिए हैं । उन्होंने कहा कि जिस तरह से सरकार आम जनता के लिए योजनाएं चला रही है, उसको लेकर लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस जीत दर्ज करने वाली है। शिव कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है और प्रदेश में कांग्रेस मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और संगठन में प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में तालमेल बिठाए हुए हैं और निश्चित रूप से विधानसभा चुनाव की तरह लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस जीत हासिल करेगी।
