By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: 2 हजार रुपए का नोट बंद करने का फैसला गलत: प्रतिभा सिंह
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > 2 हजार रुपए का नोट बंद करने का फैसला गलत: प्रतिभा सिंह
himachalpolitical

2 हजार रुपए का नोट बंद करने का फैसला गलत: प्रतिभा सिंह

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/05/24 at 6:18 PM
Share

कुल्लू : मनमिंन्द्र अरोड़ा – केंद्र की भाजपा सरकार ने जो 2000 के नोट बंद करने का फैसला लिया है वह बिल्कुल भी सही नहीं है। क्योंकि इस 2000 के नोट बंद करने से देश की जनता को काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ेगा । ढालपुर में पत्रकारों को जानकारी देते हुए हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि इससे पहले भी भाजपा सरकार के द्वारा नोटबंदी की गई थी और उस नोटबंदी का खामियाजा देश की गरीब जनता को भुगतना पड़ा था।लोग कई कई दिनों तक लंबी-लंबी लाइनों में लगे रहे और कई लोगों का कारोबार बुरी तरह से प्रभावित हुआ।

जनता के हित में नहीं है 2000 के नोट बंद करने का फैसला

सांसद प्रतिभा सिंह का कहना है कि अब एक बार फिर से केंद्र सरकार ने यह फरमान जारी किया है कि 2000 के नोट बंद किए जाएंगे। वहीं जिन लोगों के पास 2000 के नोट है वे इसे बैंक में जमा करवा सकते हैं। ऐसे में अब बैंकों में भी लोगों को 2000 का नोट जमा करने के लिए फार्म भरकर लंबी लाइनों में लगना होगा। केंद्र सरकार के द्वारा जो यह फैसला लिया गया है वह जनता के हित में बिल्कुल भी नहीं है। सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि लोगों के द्वारा मेहनत की कमाई से यह पैसा इकट्ठा किया गया है ना की किसी तरह की चोरी डकैती इसके लिए की गई है। केंद्र की भाजपा सरकार अपने फायदे के लिए रोज नए नए फैसले लेती है। लेकिन फैसला लेते समय इस बात पर विचार नहीं करते हैं कि देश के गरीब जनता को इसके कितने बुरे परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने कहा कि वही लोकसभा चुनावों में आम जनता केंद्र सरकार की गलत नीतियों का विरोध करेगी और गलत नीतियां लागू करने का खामियाजा भाजपा को भुगतना होगा।

TAGGED: Kullu MP pratibha singh
Chandrika May 24, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article टैक्स के पैसे से घाटे से उभरेगा एचआरटीसी, प्लान तैयार, दलालों पर कसी जाएगी नकेल: मुकेश अग्निहोत्री
Next Article पंडोह में कांग्रेस पर गरजे जयराम ठाकुर..कहा 5 महीने में लोग पांच वर्ष तक चली सरकार को करने लग गए हैं याद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर में पंचायत व नगर निकाय चुनावों की तैयारी पूरी, तीन चरणों में होगा मतदान

Ago

माता चिंतपूर्णी मंदिर में प्राचीन परंपरा को नया स्वरूप, चंदन की टोकरी भव्य पालकी में स्थापित

Ago

छात्रा सिया गुलेरिया को न्याय दिलाने के लिए एसएफआई ने परिवार को दी आर्थिक सहायता

Ago

कृषि विश्विद्यालय, पालमपुर के 17वें दीक्षांत समारोह में वर्चुअल माध्यम से जुड़े राज्यपाल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?