राहुल चावला , कांगड़ा: धर्मशाला में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए तमाम में प्रतिनिधि धर्मशाला पहुंच चुके हैं। वहीं मंगलवार को सम्मेलन में भाग लेने के लिए पहुंचने वाले प्रतिनिधियों का स्वागत सत्कार करने के लिए हिमाचल पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली भी एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने यहां एयरपोर्ट पर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आने वाले प्रतिनिधियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर आरएस बाली ने कहा कि G20 किसी राजनीतिक दल का कार्यक्रम नहीं बल्कि ये हमारा यानी भारत और हिमाचल सरकार का कार्यक्रम हैं। इस कार्यक्रम में पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने एकसाथ खड़े होकर अतिथि देवो भव के स्लोगन को और मजबूत किया हैं। आरएस बाली ने कहा कि यहां हिमाचल प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशों के मुताबिक जिला के अधिकारियों ने बड़ी ही खूबसूरती के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत विदेशी मेहमानों का स्वागत किया हैं, क्योंकि हिमाचल प्रदेश सुख, शांति, सकूं और सुंदरता के लिए जाना जाता हैं। ऐसे में ये तमाम विदेशी मेहमान यहां से इस तरह की सोच अपने दिलो-दिमाग में लेकर जाएंगे। इससे निश्चित तौर पर हिमाचल और भारत की छवि विदेशों में और बढ़ेगी।
